फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   haryanvi dance, function, kaithal, haryana

हरियाणवी डांस में ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल रहा प्रथम

Thu, 17 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल Updated Thu, 17 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
haryanvi dance, function, kaithal, haryana
कैथ्‍ाल - फोटो : कैथ्‍ाल
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा बाल रंग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के स्कूलों से विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल तनेजा ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल जनक नरूला ने की। इस अवसर पर हरियाणवी डांस, सांझी, रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों हरियाणवी संस्कृति की खूब छटा बिखेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ ने कहा कि बाल रंग उत्सव के माध्यम से अद्भुत प्रतिभाएं सामने आई हैं तथा ऐसे कार्यक्रम इन प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंच प्रदान करते हैं। डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने कहा कि बाल रंग कला में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। खंड शिक्षा अधिकारी साहिब सिंह वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में बिमला देवी, सुनीता आहुजा, संजीव नंदा, सूरजभान, राजपाल कैरों, सुनील नैन तथा रति राम शर्मा, सतीश कक्कड़ शामिल रहे। इस अवसर पर प्रिंसिपल जनक नरूला, सुरेश गुलशन, सविता गुप्ता, सुशील कुमार, महीपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरियाणवी समूह नृत्य में ओडीएवी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, डीएवी पूंडरी ने दूसरा स्थान तथा आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रागनी प्रतियोगिता में कैलरम ने प्रथम, पूंडरी ने द्वितीय तथा रामगढ़ स्थित आरोही विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांझी प्रतियोगिता में ग्योंग आरोही स्कूल प्रथम, क्योड़क द्वितीय स्थान पर तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इन सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करने के अतिरिक्त प्रतियोगिताओं में चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed