फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Now sick animals will be treated at home

Haryana: अब बीमार पशुओं का घर पर ही होगा इलाज, विशेष मोबाइल वाहन चलाए जाएंगे

Sat, 09 Dec 2023 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 08:08 PM IST
सार

उझाना गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री पहुंचे। वह बोले कि किसानों के हित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, गांव के विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
Haryana: Now sick animals will be treated at home
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखते कृषि मंत्री जेपी दलाल व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के उझाना गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधायक लीला राम ने कृषि मंत्री जेपी दलाल का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों के हित में कई कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


किसानों के लिए बागवानी बीमा, फसल बीमा समेत कई योजनाएं लागू की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में पशुपालकों की सुविधा के लिए विशेष मोबाइल वाहन चलाए जाएंगे और एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। जिससे किसान पशुओं के बीमार होने की स्थिति में सूचना देंगे तो उनके घर पर ही विशेष गाड़ी पहुंचेगी और पशुओं का समय पर इलाज हो पाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सभी के साथ बैठकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। उनके साथ कैथल विधायक लीला राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रदेश सरकार ने इसमें जन संवाद कार्यक्रम को जोड़ा है और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संस्कार, संस्कृति और नीतियों पर काम किया जाता है। जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की धनराशि किसान सम्मान निधि के जरिए सीधे किसानों के खातों में डाली जा रही है। टयूबवेल लगाने पर अनुदान प्रदान किया गया है। इसके अलावा करोड़ों रुपये बीमे और फसल खराब होने के मुआवजे के रूप में प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को पेंशन, जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र घर बैठे ही मिल रहे हैं।


गांव में अंत्योदय मेले लगाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया करवाया जा रहा है, ताकि संबंधित व्यक्ति समाज की मुख्य धारा में शामिल हो। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश गर्ग नोच, राव सुरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, हरपाल शर्मा, हाकम सिंह, राजपाल तंवर, संजय भारद्वाज, ज्योति सैनी, जग्गा राम सैनी, हरेंद्र मानस, नरेश मित्तल, श्याम लाल कल्याण, पार्षद रामफल सैनी, रामसिंह क्योडक, राजा रमन दिक्षित, सुरेश क्योडक़ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed