फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: JJP MLA Ishwar Singh slapped by a woman in Kaithal, who goes to visit the flood affected areas

Haryana: कैथल में जजपा विधायक ईश्वर सिंह को महिला ने जड़ा थप्पड़, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे

Wed, 12 Jul 2023 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 07:17 PM IST
सार

गुहला के गांव भाटिया में बुधवार शाम के समय घग्गर का पानी से आई बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे गुहला विधायक ईश्वर सिंह को एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। वहीं विरोध पर विधायक बोले कि लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन प्राकृतिक आपदा में कोई कुछ नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Haryana: JJP MLA Ishwar Singh slapped by a woman in Kaithal, who goes to visit the flood affected areas
कैथल में विधायक को जड़ा थप्पड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल जिले में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह को महिला ने थप्पड़ जड़ दिया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए विधायक को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विधायक सिंह गांव भाटिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। विरोध पर विधायक बोले कि लोगों का गुस्सा स्वाभाविक है, लेकिन प्राकृतिक आपदा में कोई कुछ नहीं कर सकता। 
विज्ञापन


पहले तो गांव में पहुंचने पर विधायक ईश्वर ङ्क्षसह का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसके बाद एक महिला ने विधायक ईश्वर सिंह को थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लागया कि क्षेत्र के गांव डूब रहे हैं और विधायक केवल निरीक्षण करने तक सीमित हैं।
विज्ञापन

 

पांच साल तक वह नहीं पहुंचे और अब वह चुनाव को लेकर यहां पहुंच रहे हैं। फिर भी पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। भीड़ के बीच जब विधायक ग्रामीणों से बात कर रहे तो बीच में एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विधायक के सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को भीड़ से दूर ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा है। ऐसे में ग्रामीणों का गुस्सा स्वाभाविक है। ग्रामीणों के बीच गांव में आई प्राकृतिक आपदा में किसी का कोई कसूर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed