फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Former MLA Satvindra Rana joins Congress, contested elections from JJP in 2019

Haryana: पूर्व विधायक सतविंद्र राणा कांग्रेस में शामिल, 2019 में जजपा से लड़ा था चुनाव

Sat, 11 May 2024 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 09:47 PM IST
सार

पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ली है। वे 2019 में कलायत विधानसभा से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Former MLA Satvindra Rana joins Congress, contested elections from JJP in 2019
कांग्रेस। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कैथल में पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने शनिवार को कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी कर ली। कुछ दिन पहले ही सतविंद्र राणा ने जजपा पार्टी को अलविदा कहा था। सतविंद्र राणा ने 2019 में कलायत विधानसभा से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह दो बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


ढांड रोड स्थित किसान भवन में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर सतविंद्र राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा-जजपा ने हरियाणा में किसान, मजदूर युवाओं के अरमानों और हकों को लूटा है। दोनों सरकारों ने हरियाणा में घोटालों की भरमार करके रखी।
विज्ञापन


मुझे भी शराब घोटाला में धोखाधड़ी से फंसाया, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बरी किया। जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में भाजपा-जजपा के घोटालों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने सतविंद्र राणा व उनके साथ आए साथियों को कांग्रेस का पटका पहनाया। सुरजेवाला ने कहा कि सतविंद्र राणा के कांग्रेस में आने से कैथल, जींद, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल व यमुनानगर तक कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।


सतविंद्र राणा ने 1982 से लेकर 2014 तक कांग्रेस पार्टी में सेवा भी की और कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर भी रहे। साल 2014 के बाद लोकदल व जेजेपी में गए, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की। कांग्रेस पार्टी में राणा को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, आदित्य सुरजेवाला, पीएल भारद्वाज, सोनू सेठ, डॉ जवाहर शर्मा, रामनिवास ढिल्लों आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed