फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Farmers accused officials of colluding and getting private purchases done

Haryana: किसानों ने अधिकारियों पर लगाया मिलीभगत कर निजी खरीद करवाने का आरोप

Wed, 02 Oct 2024 05:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Oct 2024 05:45 PM IST
सार

नमी जांचने की मशीन में भी गड़बड़ी करने की आशंका  जताई है। सरकारी खरीद एजेंसियां 17 प्रतिशत से अधिक नमी की धान की खरीद नहीं कर रही है। उधर, राइस मिलरों की हड़ताल पर जाने से मंडियों में खरीद नहीं हो पा रही। पिछले दो दिन से धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं। राइस मिलरों ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Haryana: Farmers accused officials of colluding and getting private purchases done
अपनी बात रखते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल में एक तरफ जहां सरकारी खरीद प्रक्रिया काफी ढीली होने के कारण किसानों में रोष है। वहीं, अब किसानों ने अधिकारियों पर मिलीभगत कर निजी खरीद करवाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही इन किसानों ने नमी की मशीन में भी गड़बड़ी करने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


किसानों का कहना है कि वैसे तो राइस मिलरों ने सरकार के खिलाफ पिछले कई दिन से हड़ताल कर रखी है, लेकिन रात के समय में राइस मिलरों से कमीशन लेकर धान की निजी खरीद करवाई जाती है। इस मामले में बुधवार को कई किसान सामने आए और उन्होंने अधिकारी पर आरोप लगाए।
विज्ञापन


बता दें कि सरकारी खरीद एजेंसियां 17 प्रतिशत से अधिक नमी की धान की खरीद नहीं कर रही है। उधर, राइस मिलरों के हड़ताल पर जाने से मंडियों में पीआर किस्म के धान की खरीद नहीं हो पा रही है। पिछले दो दिन से धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि राइस मिलरों ने मांगें पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। धान की सरकारी खरीद न होने के चलते अब तक किसान चार बार प्रदर्शन कर चुके हैं। दो बार किसानों ने तालाबंदी की है। जबकि दो बार किसान हाईवे पर जाम लगा अपना रोष जता चुके हैं। वहीं, मार्केट कमेटी के आंकड़ों के तहत अब तक शहर की तीनों मंडियों में एक लाख से अधिक क्विंटल की आवक हो चुकी है। इसमें से 2250 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हो पाई है। 

मशीनों में भी छेड़खानी के आरोप
मशीनों में भी छेड़खानी की गई है। किसी में नमी की मात्रा 17 है तो दूसरी मशीन में उसी ढेरी में नमी की मात्रा 20 आती है। राइस मिलर हड़ताल पर है इस कारण आढ़ती धान ले नहीं रहे। सभी की आपसी मिलीभगत में किसान की दुर्गति हो रही है। यदि जिला प्रशासन ने जल्द ही किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया तो किसान लघु सचिवालय में पक्का धरना देंगे। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि किसानों की सभी समस्याओं को दूर किया जाए। - सतपाल दिल्लोवाली, किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप, कैथल।
 
रात के समय चोरी से बेचा जा रहा धान
मंगलवार रात करीब आठ बजे कैथल की अनाज मंडी में प्राइवेट सेलरो की ओर से प्राइवेट खरीद की गई है। यह धान करीब दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया है। दो ट्रक अनाज मंडी में से लोड किए गए हैं। वैसे तो राइस मिलर सीएमआर पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में एक अधिकारी की मिलीभगत के चलते माल बेचकर लोड करवाया गया है। जबकि किसानों को बेवकूफ बनाया गया है।  - विक्रम कसान, किसान, कैथल। 


सरकार के नियमों के अनुसार मंडियों में धान की सरकारी खरीद करवाई जा रही है। इसमें सरकार के नियमों के तहत 17 प्रतिशत तक की नमी वाली धान की खरीद की जा रही है। पीआर धान की निजी खरीद राइस मिलरों की हड़ताल के कारण भी बंद है। ऐसे में यदि कोई चोरी छिपके से खरीद करवा रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। अभी तक 2250 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। - बसाऊ राम, सचिव, मार्केट कमेटी, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed