फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Captain Poonam From Kaithal died on duty

Haryana: कैथल की 29 वर्षीय बेटी कैप्टन पूनम ने ड्यूटी के दौरान गंवाई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Mon, 11 Dec 2023 01:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलायत, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

पूनम के बलिदान की सूचना के बाद गांव में लोग पहुंचना शुरू हो थे। कैप्टन पूनम का उसके गांव बालू में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।

विज्ञापन
Haryana: Captain Poonam From Kaithal died on duty
कैप्टन पूनम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के कलायत के गांव बालू की 29 वर्षीय बेटी कैप्टन पूनम ने ड्यूटी के दौरान जान गंवा दी। कैप्टन पूनम के पिता रामेश्वर फौजी भी पूर्व सैनिक हैं। कैप्टन पूनम का आठ फरवरी 2017 में भारतीय थल सेना में चयन हुआ था। कैप्टन पूनम अविवाहित थीं और वह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार पूनम रविवार को एक मरीज का इलाज कर रहीं थी, उस समय उसे दिल से संबंधित कोई परेशानी हुई। उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन कुछ समय के बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पूनम की मौत के गांव में माहौल गम भरा है। अब कैप्टन पूनम का उसके गांव बालू में दो बजे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed