फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: Agent pushed seven youth of Kaithal into Russia-Ukraine war, one got shot

Haryana: एजेंट ने कैथल के सात युवाओं रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेला, एक को गोली लगी

Sat, 16 Mar 2024 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 11:52 PM IST
सार

एजेंट ने कैथल के सात युवाओं को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेला दिया। एक को गोली लग गई है।  परिजनों ने युवाओं को जल्द ही वापस स्वदेश लाने की मांग की है। वहां की मेडिकल रिपोर्ट में गोली लगने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Haryana: Agent pushed seven youth of Kaithal into Russia-Ukraine war, one got shot
रूस-यूक्रेन युद्ध में फसे युवाओं की जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल में करनाल की भांति कैथल के सात युवाओं को एजेंट ने अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर रूस-यूक्रेन-युद्ध में सेना में सफाई के काम पर लगवाया लेकिन बाद में उन्हें 10 दिन का प्रशिक्षण देकर युद्ध में धकेल दिया। इनमें एक को गोली लगी है। परिजनों को मिली उसकी वहां की मेडिकल रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। युद्ध के लिए मजबूर युवाओं ने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी है। इससे परेशान परिजनों ने सरकार से युवाओं को जल्द से जल्द वापस स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैथल जिले के सात युवा भी इस समय रूस-यूक्रेन-युद्ध में जुझ रहे हैं। अब उनके परिजनों ने इन युवाओं को वापस भारत लाने की सरकार से मांग की है। इन युवाओं में मटौर निवासी साहिल और रवि शामिल हैं। इनके अलावा पांच अन्य युवक शामिल हैं। इनकी जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि ये पांच युवक इन दोनों के साथ ही वहां गए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक्स (ट्विटर) पर कुछ दिन पहले रूस की सेना की वर्दी पहनकर करनाल के हर्ष ने अपनी वीडियो वायरल कर सरकार से सहायता की अपील की थी। हर्ष ने भी यह आरोप लगाया था कि उसे जबरदस्ती इस जंग में फंसाया है। हर्ष के परिजनों को उसके घर वापस लौटने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले युवाओं के परिजन
पहले सामान लोड करने का दिया था काम
बेटे को रोजगार की तलाश में खेती की जमीन का आधा एकड़ बेचकर बेटे साहिल को विदेश भेजा था, लेकिन एजेंट ने 10 लाख रुपए लेकर उनके बेटे साहिल को रूस-यूक्रेन युद्ध में धकेल दिया। दोनों देशों के बीच चल रहे इस जानलेवा युद्ध में उसके बेटे को गोली लगी है। इसकी जानकारी उन्हें कुछ दिन पहले मिली है। बेटे की मेडिकल रिपोर्ट भी मिली है। इस समय वह वहां के एक अस्पताल में भर्ती है। बेटे साहिल को सामान लोड करने का काम दिया गया, लेकिन कुछ दिन का प्रशिक्षण देने के बाद उसे जबरदस्ती यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतार दिया। अब वो युद्ध में फस गया है। उसका फोन जब्त कर लिया है उसके पैर में गोली लगी है। -बाग सिंह, साहिल के पिता, मटौर।


युद्ध में जाने की बात 12 को बताई थी
वह टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा करता है। परिवार के अच्छे गुजारे के लिए एजेंट को 10 लाख रुपये देकर भाई को विदेश भेजा। उसे जबरदस्ती रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में धकेल दिया। उनकी अब भाई से कोई बातचीत नहीं हो रही। 12 मार्च को हुई बातचीत में भाई ने बताया था कि वह युद्ध में जा रहा है। एजेंट ने उन्हें बताया था कि वह आठ माह में वहां पर पक्का हो जाएगा। अधिक वेतन और अन्य लालच में एजेंटों ने धोखे से कई भारतीयों को रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे जानलेवा युद्ध में धकेला है। हाल ही में सीबीआई ने देश के अलग-अलग स्थान पर आठ जगहों पर दबिश देकर एक नेक्सस का भंडाफोड़ करते हुए देशभर से कई एजेंटों गिरफ्तार किया था। यह दबिश अंबाला जिले में भी की गई थी। इस एजेंट का मकसद हरियाणा के युवाओं को टारगेट करके विदेशों में सप्लाई करना था। -अमन, साहिल का भाई, मटौर, कैथल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed