फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana Accident: If the responsible people had not been careless, eight lives could have been saved

Haryana Accident: जिम्मेदार बेपरवाह न होते तो बच सकती थी आठ जान, पहले भी हो चुके यहां कई हादसे

Sun, 13 Oct 2024 01:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह कमल बहल/जितेंद्र पांचाल, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/पूंडरी (हरियाणा)
कमल बहल/जितेंद्र पांचाल, संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल/पूंडरी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 01:30 AM IST
सार

सिरसा ब्रांच नहर के पास बना तीव्र मोड़ हादसों का कारण बना है। पहले भी इसी नहर में कई हादसे हो चुके हैं। पिछले साल भी एक कार सवार चालक की नहर में कार गिरने से मौत हुई थी। यहां पर न रिटर्निंग वॉल और न ही ग्रिल लगाई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण लोगों की जिंदगियां लील रही हैं। 

विज्ञापन
Haryana Accident: If the responsible people had not been careless, eight lives could have been saved
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के गांव मूंदड़ी में हुए हादसे में सिंचाई विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। यदि जिम्मेदार बेपरवाह न होते तो आठ जिंदगियां बच सकती थी। बता दें कि सिरसा ब्रांच नहर के पास बना तीव्र मोड़ हादसों का कारण है। पहले भी इसी नहर में कई हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन


क्योंकि पिछले साल भी एक कार सवार चालक की नहर में कार गिरने से मौत हुई थी। यहां पर संंबंधित विभाग ने न तो रिटर्निंग वॉल लगाई है और न ही ग्रिल लगाई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण बद इंतजाम लोगों की जिंदगियां लील रही हैं।
विज्ञापन


नहर पर नहीं कोई पुख्ता सुरक्षा प्रबंध
सिरसा ब्रांच नहर पर जिस जगह हादसा हुआ, वहां पर भी कोई पुख्ता सुरक्षा प्रबंध नहीं है। यहां तक कि नहर की रिटर्निंग वाॅल भी सही नहीं बनाई है। अगर रिटर्निंग वॉल बनी होती तो कार उससे टकराकर बाहर ही रुक जाती। कार में सवार यात्रियों की जान बचने की संभावना अधिक थी। ज्ञात रहे कि सिरसा ब्रांच नहर पर ही करीब एक साल पहले 26 सितंबर 2023 को भी बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें एक कार नहर में गिर गई थी। हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक खल का व्यापारी था। उस समय क्षेत्र के पार्षदों ने जिला परिषद की बैठक में नहरों की रिटर्निंग वॉल और घाट बनाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Accident: If the responsible people had not been careless, eight lives could have been saved
कैथल में कार नहर में गिरी - फोटो : संवाद

इस मुद्दे को उठाने का उद्देश्य नहरों पर होने वाले हादसों में कमी लाना था लेकिन मौतों के सिलसिले के बाद भी प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहा है। मोड़ तीव्र होने के कारण और रिफ्लेक्टर व संकेतक न होने के कारण यह एकदम दिखाई नहीं देता, जिससे वाहन हादसों का शिकार होते हैं। सड़क सुरक्षा की बैठकों में भी इस मुद्दे को अनदेखा कर दिया जाता है। वहीं, यदि जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से नहरों के पास बने तीव्र मोड़ पर रिर्टनिंग वॉल का प्रबंध किया जाए तो हादसों पर लगाम लग सकती है।

Haryana Accident: If the responsible people had not been careless, eight lives could have been saved
सिरसा ब्रांच नहर में निकाली गई क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : संवाद

हादसे ने सभी को झकझोरा
गांव मूंदड़ी में सिरसा ब्रांच नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला, उसकी दो पुत्र वधुओं और चार पोतियों की मौत हो गई। हालांकि हादसे के तुरंत बाद ही गांव मूंदड़ी के ग्रामीण, पुलिस प्रशासन, यहां तक कि एसएचओ स्वयं बचाव के लिए नहर में कूद पड़े लेकिन जब तक कार और उसमें सवार लोगों का पता लगा, तब तक देर हो चुकी थी।

मृतक बुजुर्ग महिला का एक बेटा रहता है विदेश में
मृतक बुजुर्ग महिला चमेली देवी का बड़ा बेटा प्रवीन स्पेन गया हुआ है और प्रवीन का 12 वर्षीय बेटा एक दिन पहले ही अपने पड़ोस के चाचा संदीप के साथ गांव गुहणा में बाबा की समाधी पर सेवा के लिए चला गया था।

कार चालक कर्मजीत उर्फ काला की हालात भी गंभीर बताई जा रही है जिसे हायर सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है। ऐसे में महिला के परिवार और रिश्तेदारों को संभालने के लिए अब केवल उसका एक बेटा प्रवीन और पोता ही है। परमजीत दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। कुछ दिनों पहले ही ये सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। ग्रामीणों के अनुसार वह पहली बार ही अपने परिवार के साथ अपनी कार में बाबा की समाधि पर गांव गुहणा जा रहा था।

ये हैं हादसे में मृतक
60 वर्षीय चमेली देवी, उसकी 40 वर्षीय पुत्रवधु दर्शना, 30 वर्षीय पुत्र वधु सुखविंद्र उर्फ तीजो और पोती पांच वर्षीय वंदना, आठ साल की रिया, 12 वर्षीय काजल और 18 वर्षीय फिजा, 14 वर्षीय कोमल की इस हादसे में मौत हुई है।

पूंडरी थाना एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमॉर्टम के बासद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed