फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Haryana: 51 feet high hanging dahi-handi broke on the occasion of Shri Krishna Janmashtami in Sevan

Haryana: कैथल के सीवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फोड़ी 51 फीट ऊंची टंगी दही-हांडी

Mon, 26 Aug 2024 07:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीवन, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 07:51 PM IST
सार

बाबा नारायण दास मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम हुआ। 18वां दही-हांडी महोत्सव इस बार मनाया गया। 

विज्ञापन
Haryana: 51 feet high hanging dahi-handi broke on the occasion of Shri Krishna Janmashtami in Sevan
कैथल के सीवन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फोड़ी 51 फीट ऊंची टंगी दही-हांडी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल के सीवन क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में दही हांडी मटकी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया। दिन भर इस कार्यक्रम की धूम नगर में रही। इस अवसर पर सुंदर झांकियां निकाली। इसके साथ ही अलग अलग स्थानों पर टांगी गई मटकियों को भी युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर तोड़ा।

विज्ञापन


यह आयोजन जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से किया। ट्रस्ट के सदस्य पिछले कई दिनों से इस कार्यक्रम के आयोजन में लगे हुए थे। समिति के संस्थापक सुभाष शर्मा, प्रवीन शर्मा व प्रधान शेखर राणा ने बताया कि सीवन का दही हांडी का कार्यक्रम दूर दूर तक चर्चा में रहता है। इस बार भी विशेष आयोजन किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर में दही हांडी कार्यक्रम के लिए 11 स्थानों पर मटकी टांगी गई थी। नगर के दादा खेड़ा से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जो नगर के बाबा नारायण दास मन्दिर के पास टंगी मटकी के पास कार्यक्रम का समापन हुआ। मनमोहक झांकियां निकाली गई और युवाओं ने मानव पिरामिड बना कर मटकी तोड़ी। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था। इस आयोजन में ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed