फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harvinder's emotional father said - son has made his name Roshan

हरविंदर के भावुक पिता बोले-बेटे ने कर दिया नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Harvinder's emotional father said - son has made his name Roshan
Harvinder's emotional father said - son has made his name Roshan - फोटो : Kaithal
पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शनिवार को गुहला के एसडीएम नवीन कुमार अन्य अधिकारियों के साथ हरविंदर सिंह के घर पहुंचे और परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान खिलाड़ी के पिता परमजीत सिंह भावुक हो गए। उनके आंखों से आंसू छलकने लगे। परमजीत सिंह बोले मेरे बेटे ने नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

गांव अजीतनगर स्थित हरविंदर के घर पर पहुंचे एसडीएम ने कहा कि टोक्यो पैरा ओलंपिक में जिला के गांव अजीतनगर हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में देश को कांस्य पदक जिताकर कैथल जिले, हरियाणा प्रदेश व पूरे देश का विश्व में नाम रोशन किया है। इस टोक्यो पैरा ओलंपिक से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी, जिससे युवा खिलाड़ी और मेहनत करके देश के लिए पदक जीतने का काम करेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से खेल नीति के तहत हरविंदर सिंह को अढ़ाई करोड़ रुपये व सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हरविंदर सिंह व स्वजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह, विधायक ईश्वर सिंह और डीसी प्रदीप दहिया ने पैरालंपिक में आर्चरी में पहला पदक जीतने पर हरविंदर सिंह के परिजनों को बधाई संदेश दिया।
विज्ञापन

कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह की कामयाबी से जहां पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि पर खुश दिखाई दे रहा था, वहीं जीवन भर कड़ी मेहनत और कम संसाधन होने के बावजूद अपने इस होनहार बेटे को कामयाबी का रास्ता दिखाने वाले उनके पिता परमजीत सिंह की आंखों में भी खुशी के आंसू छलक पड़े। पिता ने कहा कि महज डेढ़ साल की उम्र में मेरे बेटे हरविंदर सिंह को बीमारी की वजह से दिव्यांगता आई, लेकिन इस मजबूत बच्चे ने अपनी इस कमजोरी को ताकत बनाकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंदर सिंह के भाई अर्शदीप ने कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान हरविंदर सिंह ने खेतों में टारगेट लगा कर तीरांदाजी का अभ्यास किया। उसकी बहन संदीप कौर ने कहा कि भाई हरविंदर सिंह ने देश के लिए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा कर दिया है। इस जीत और मेडल हासिल करने पर इतनी खुशी हुई है, जितनी खुशी उन्हें अपनी शादी के समय भी नहीं हुई थी। आज उनके भाई ने उनकी इच्छा को पूरा कर दिया है।

तहसीलदार प्रदीप कुमार, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, कोच सचिन, गुरमीत सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, गोपाल कंबोज, पवन पटवारी सहित हरविंदर सिंह के पिता परमजीत सिंह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। हरविंदर सिंह के पिता परमजीत सिंह व परिजनों को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है तथा गांव व परिवार की महिलाएं ने नाचकर अपनी खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed