फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Harshita third in skating competition

Kaithal News: स्केटिंग प्रतियोगिता में हर्षिता तृतीय

Thu, 18 Sep 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Harshita third in skating competition
17 ढांड 2 बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के प्रधानाचार्य ह​र्षिता को सम्मानित करते हुए  संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल की प्रतिभाशाली छात्रा हर्षिता ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद उसका चयन राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम में हुआ है।

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल और शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने हर्षिता को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि स्केटिंग केवल शारीरिक दक्षता ही नहीं, बल्कि मानसिक अनुशासन का भी परिचायक है। हमारे कॉलेज की खेल पृष्ठभूमि हमेशा सशक्त रही है और विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का मान बढ़ाते आए हैं।
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने हर्षिता को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति जुनून और समर्पण से सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि हर्षिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी हरियाणा का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed