Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Harsh Nain learned the ropes of mountaineering in Pithoragarh, while Ankush delivered a message of national unity in Agartala.
{"_id":"6ae25415366e9df51605095f","slug":"harsh-nain-learned-the-ropes-of-mountaineering-in-pithoragarh-while-ankush-delivered-a-message-of-national-unity-in-agartala-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157171-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पिथौरागढ़ में हर्ष नैन ने सीखे पर्वतारोहण के गुर, अंकुश ने अगरतला में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पिथौरागढ़ में हर्ष नैन ने सीखे पर्वतारोहण के गुर, अंकुश ने अगरतला में दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
हर्ष नैन व अंकुश प्राचार्य व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
Link Copied
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज के दो एनसीसी कैडेटों ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। शिविरों से लौटने पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान अश्वनी शोरेवाला और प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने दोनों कैडेटों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कॉलेज के एनसीसी कैडेट हर्ष नैन ने 6 से 11 अक्तूबर तक पिथौरागढ़ में डीजीएनसीसी की ओर से आयोजित रॉक क्लाइंबिंग एंड ट्रेकिंग कैंप में भाग लिया। शिविर में आठ निदेशालयों के कैडेट शामिल हुए। इस दौरान हर्ष ने रॉक क्लाइंबिंग, जुमारिंग, रैपलिंग और ट्रेकिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
वहीं, कैडेट अंकुश कुमार ने 1 से 12 अक्तूबर तक अगरतला में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लिया। इसमें विभिन्न राज्यों के कैडेटों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और विविधता में एकता का संदेश दिया गया। कैडेटों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कैडेटों को राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने पर एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. रघुबीर लांबा और लेफ्टिनेंट डॉ. रितु कांग के प्रयासों की सराहना की।
हर्ष नैन व अंकुश प्राचार्य व स्टाफ के साथ। विज्ञप्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।