फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hariyaana mein 7500 sthaanon par manaee jaegee netaajee subhaash chandr bos jayantee-naayab sainee

हरियाणा में 7500 स्थानों पर मनाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती-नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
hariyaana mein 7500 sthaanon par manaee jaegee netaajee subhaash chandr bos jayantee-naayab sainee
हरियाणा में 7500 स्थान पर मनाई जाएगी सुभाष चंद्र बोस जयंती : नायब सैनी
विज्ञापन

विधायक लीला राम के संगठन से नाराजगी पर सांसद बोले- वे नाराज नहीं, परिवार में किसी को कोरोना से नहीं आ रहे बैठकों में
रेलवे फाटक बंद होने पर बोले-आला अधिकारियों से की है बात रेलवे ओवरफुट ब्रिज बनवाया जाएगा, लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा
फोटो संख्या-52
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सांसद नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा में 7500 स्थानों पर लगभग 76000 लोगों के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। ये जानकारी उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत में दी। इस दौरान विधायक लीला राम के संगठन से नाराजगी के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा कि विधायक नाराज नहीं, परिवार में किसी को कोरोना होने के कारण वे बैठकों में नहीं पहुंच रहे हैं।
सांसद कहा कि कांग्रेस ने शहीदों के बलिदान तक को भुला दिया। सेल्युलर जेल में शहीदों को जो यातनाएं दी गईं, शहीदों ने जो बलिदान दिया, वह देश के सामने आना चाहिए था। अब भाजपा द्वारा ये संकल्प लिया गया है कि आजादी के दीवानों का इतिहास देश के सामने आना चाहिए। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सेल्यूलर जेल में दौरा करके वहां से मिट्टी लाकर देशभक्ति का संदेश दिया है। उन्होंने इससे पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सांसद ने कहा कि आजादी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन अब यह पर्व 23 जनवरी से शुरू होगा। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है और 23 जनवरी को नेताजी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, चेयरमैन ज्योति सैनी, राव सुरेन्द्र सिंह, सुरेश गर्ग नौच, सह मीडिया प्रभारी भीम सैन अग्रवाल, सुरेश संधू, संजीव कांगड़ा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

सांसद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
वे रामनगर में बंद की गई रेलवे फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर लोग सांसद से मिले। सांसद ने कहा कि उन्होंने रेलवे के डीआरएम से बात की है। फाटक नियमानुसार बंद करने की जानकारी दी है। वे यहां फुटओवर ब्रिज बनवाएंगे। इसके लिए लोकसभा में भी बात उठाई जाएगी। सांसद ने अमरगढ़ गामड़ी सहित सिग्नस अस्प्ताल के सामने कच्ची गली को पक्का करने जैसी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के आश्वासन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद पूजा अग्रवाल के घर पहुंचे सांसद नायब सैनी
फोटो संख्या-53
कैथल। सांसद नायब सैनी पार्षद पूजा अग्रवाल के घर पहुंचे। जहां उन्होंने शहर में विकास कार्यों के लिए पार्षद प्रतिनिधि भीमसेन अग्रवाल व सतप्रकाश अग्रवाल के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने पार्षद की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर नगर परिषद के अधिकारियों को विकास कार्यों के लिए निर्देश जारी किए। इस दौरान सांसद व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर को शॉल भेंट कर सम्मान भी किया। सांसद ने आजादी उत्सव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। भीमसेन अग्रवाल ने बताया कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को कैथल भाजपा जिलेभर में 708 जगह पर मनाएगी। राज्य मंत्री कमलेश ढांडा खेड़ी सिंबलवाली, कैथल विधायक लीलाराम गांव उझना, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ढाड में, कैलाश भगत प्रोफेसर कॉलोनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजबीर बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल, भीमसेन अग्रवाल हुड्डा सेक्टर 19 में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed