{"_id":"68af5b79331bac38a90af9da","slug":"haritalika-teej-celebrated-with-devotion-kaithal-news-c-18-1-knl1004-725196-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रद्धा के साथ मनाई हरितालिका तीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रद्धा के साथ मनाई हरितालिका तीज
Thu, 28 Aug 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आशीर्वाद गार्डन में बुधवार को हरितालिका तीज का पर्व बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सामूहिक पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप सुरजेवाला ने आयोजन समिति और उपस्थित जनसमूह की सराहना की। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए। झूला झूलने, लोकगीत गाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। सदस्यों अशोक कुमार, राज कुमार, प्रेम ज्ञवाली, कृष्ण शर्मा, कृष्ण थापा, प्रवीन थापा, पूर्ण थापा, संतोष मगर, हाकिम, शंकर केसी और केशव महत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन