फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   'Harihar Express to be run till Jind'

‘जींद तक चलाई जाए हरिहर एक्सप्रेस’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
'Harihar Express to be run till Jind'
'Harihar Express to be run till Jind' - फोटो : Kaithal
‘जींद तक चलाई जाए हरिहर एक्सप्रेस’
विज्ञापन

रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्यों ने उठाई मांग
फोटो नंबर-28
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। रेल यात्री कल्याण समिति ने अंबाला से छपरा तक चलने वाली ट्रेन संख्या 14523/14524 हरि-हर एक्सप्रेस को जींद तक चलाने की मांग की है। इसी मांग को लेकर समिति के सदस्यों ने बुधवार को माता गेट स्थित मेरीगोल्ड स्कूल पब्लिक में बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने की। बैठक में गुप्ता ने कहा कि यदि हरि-हर एक्सप्रेस जींद तक चलती है तो यह कैथल और कुरुक्षेत्र होकर जींद पहुंचेगी। इससे जींद के साथ कुरुक्षेत्र और कैथल के रेल यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।

समिति के सदस्यों ने इस ट्रेन को जींद तक चलाने की मांग पर अंबाला, दिल्ली और वाराणसी के मंडल के रेल प्रबंधक को प्रार्थना पत्र भी भेजा है। सतपाल गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में यह गाड़ी अंबाला कैंट से छपरा (वाराणसी) के लिए रात्रि 10.45 पर चलती है। जो वापस वाया जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद जंक्शन, बरेली जंक्शन, लखनऊ, वाराणसी होते हुए 1432 किलोमीटर का सफर तय करके करीब 22 घंटे में छपरा में रात्रि 20.25 पर पहुंचती है। इस प्रकार यह गाड़ी अगले दिन सुबह 10.10 छपरा से चलकर अगले दिन सुबह अंबाला कैंट सुबह 7.55 पर पहुंचती है। यदि इस ट्रेन के रूट को बढ़ाया जाता है तो अंबाला से केवल 164 किलोमीटर का अधिक सफर तय करना पड़ेगा। इस सफर को पूरा करने में महज साढ़े तीन घंटे अधिक लगेंगे। प्रधान लाजपत राय सिंगला, ओम प्रकाश मढाढ, डा. संजय, सुखदेव बंसल, कर्मचंद जिदंल, अश्वनी ह्तवाल, ज्ञानचंद भल्ला, जोगिंद्र ढुल, पवन शर्मा, रामकरण, अमित गुप्ता, सतपाल मंगला, बलवंत जाटान, सुरेंद्र अरोड़ा व नरेंद्र निझावन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed