फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hard earned money lost

Kaithal News: खाते से गई खून पसीने की कमाई

Fri, 28 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
hard earned money lost
सीवन। पंजाब नेशनल बैंक नौच में हुए घोटाले के कारण बहुत से लोगों को अपने गाढ़े खून पसीने की कमाई से हाथ धोना पड़ा है। गांव रामपुरा के किसान दलेर सिंह व उनकी पत्नी सिंद्र कौर के खातों से भी लाखों रुपये निकल गए हैं।
विज्ञापन


दलेर सिंह ने बताया कि उनका और पत्नी का खाता पंजाब नेशनल बैंक शाखा नौच में है। उनके खाते से 24 फरवरी 2023 को दो लाख 45 हजार रुपये और नौ मार्च 2023 को एक लाख 10 हजार रुपये निकल गए। इसके बारे में उनके मोबाइल पर मैसेज भी आया था। वह मैसेज के बारे में पता करने के बैंक गए तो कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में कैश कम है और बाहर से मंगवाना है। इसके लिए इस प्रकार की एंट्री करनी पड़ती है। यह पैसे आपके बैंक खाते में वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह जब अपने खाते से दो लाख रुपये निकलवाने गए तो पहले तो उन्हें कहा कि बैंक में कैश नहीं है। हस्ताक्षर करके चेक दे जाओ बाद में आपको गाड़ी आने पर फोन करके बुला लेंगे। बाद में कैशियर ने उन्हें दो लाख रुपये तो दे दिए, लेकिन उसकी एंट्री पास बुक में हाथ से की और कहा कि अभी प्रिंटर खराब है। बाद में एंट्री ठीक हो जाएगी। उनके खाते का मिला अभी तक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलेर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सिन्द्र कौर का खाता भी इसी बैंक में है और उनके खाते में से भी नौ मार्च 2023 को एक लाख 25 हजार रुपये निकल गए थे, जिसका मैसेज उनके फोन पर आया। इसके लिए उन्होंने कैशियर को फोन किया तो आगे से उसने वही बात कही कि बाहर से कैश मंगवाने के लिए एंट्री की है कि ग्राहक को पैसे देने हैं भेज दो। बाद में यह पैसे वापस आ जाएंगे लेकिन उनके खाते में यह रकम वापस नहीं आई।


दलेर सिंह ने बताया कि वह बैंक में पासबुक लेकर इंट्री कराने जाते तो उन्हें प्रिंटर खराब होने का तर्क दिया जाता था। उन्होंने कहा कि उनके खातों से जो रुपये निकले हैं, उन्हें दिलवाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed