{"_id":"5869454f4f1c1b445ceedfe4","slug":"hapiness-new-year-opening-puple-enjoy","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से हुआ नववर्ष का आगाज, लोगों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से हुआ नववर्ष का आगाज, लोगों ने मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
new year
- फोटो : कैथ्ाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नए साल 2017 का लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ स्वागत किया। रात को बारह बजे जैसे ही घड़ी के कांटे बदले, तारीख बदली, उसी समय जश्न शुरू हो गया। लोगों ने खूब आतिशबाजी की। शहर में कई जगहों पर नए साल के स्वागत में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जेसीआई कैथल स्टार द्वारा आरकेएम पैलेस में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी भुवनेश बंसल ने की व मंच संचालन जेसीरिट वर्तिका बंसल ने किया।
संरक्षक जेसी रोहित खुरानिया व जेसीरिट खुरानिया को श्रेष्ठतम ड्रैस मेकिंग में विजेता घोषित कर संस्था के प्रधान जेसी उमेश गोयल व संस्था की प्रथम महिला जेसीरिट रंजनी गोयल ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्टाइलिस ड्रेस प्रतियोगिता में जेसीरिट ममता गर्ग व उनकी पुत्री जेजे मोर्या गर्ग को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
कुष्ठ आश्रम में वितरित किए गर्म कपड़े
कैथल। द लाईफ पावर फाउंडेशन सदस्य शिक्षाविद डा. माधवी रेणु पांचाल ने नववर्ष के शुरूआत कुष्ठ आश्रम व विकलांग आश्रम मे गर्म वस्त्र वितरित कर की। इस अवसर पर उनके साथ संस्था के अध्यक्ष शिव भटनागर, अराधना भटनागर सचिव, कार्यकर्ता मुकेश, सतपाल, कपिल शर्मा व मोहित मौजूद रहे।
वार्ड नंबर 16 में भंडारे का आयोजन
कैथल। न्यू करनाल रोड स्थित अमरगढ़ गामड़ी वार्ड नं 16 की पार्षद व वार्ड निवासियों की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर गाय पूजन व कन्या पूजन किया गया। इसके बाद जरुरतमंद और गरीबों को पार्षद सीमा कश्यप द्वारा कंबल वितरित किए। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरेश कश्यप, बलिंद्र सैनी, बलराम शर्मा, रमन धीमान, नवीन गौतम, मोहित शर्मा, सचिन शर्मा, रमेश यादव, हरिराम, राजीव सैनी सहित अन्य वार्ड वासी मौजूद रहे।
गरीब बच्चों को बांटी जर्सियां व जुराबें
कैथल। नववर्ष के आगमन पर समाजसेवी संस्था सेवा संघ द्वारा जवाहर पार्क में सुखमनी साहब का पाठ का आयोजन किया गया। नर नारायण सेवा समिति के 132 बच्चों को गर्म जर्सियां व जुराबें वितरित की। इस अवसर पर जरनैल सिंह, अशोक भारती, आरके गुप्ता, अनिल बतरा, जेके भटनानगर, चंद्रमलिक, बीबी सतीजा, नरेश कालड़ा, महेंद्र खन्ना, सुभाष कथूरिया, आरके आहूजा भी मौजूद थे।
नववर्ष पर हवन का आयोजन
पाई। पाई व सिसला में नववर्ष के उपलक्ष्य में सुख शांति व समृद्धि के लिये हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। हवन में ट्रस्ट के सदस्य राजेश, मनोज, बलीन्द्र, विनोद, राजा राम आदि सहित कई गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सिसला में सरपंच कृष्ण, सतीश, रामकुमार, रामपाल द्वारा हवन करवाने के बाद भंडारे का आयोजन किया।
गुर्जर समाज के लोगों ने केक काटकर मनाया नववर्ष
कैथल। नवनिर्मित गुर्जर भवन में कमेटी के सदस्यों व गुर्जर समाज द्वारा केक काटकर व लड्डु बांटकर नव वर्ष मनाया गया। अध्यक्षता जिला परिषद के पूर्व प्रधान नाजर सिंह दयोहरा ने की। इस अवसर पर बलबीर तंवर व नाजर सिंह द्योरा, बलकार क्योडक़, अनिल गुर्जर बलवंती व रणबीर सरपंच क्योडक़, सुभाष तंवर, निशान सिंह ,राजेश ग्योंग, पिरथी सरपंच कठवाड़, सेठपाल क्योडक़, रामदिया गुर्जर दयोहरा, गुरुदत उझाणा, बेदी सांपली खेड़ी व विनोद शर्मा दयोहरा आदि मौजूद रहे।
भाजपा नेता को नव वर्ष पर किया सम्मानित
पूंडरी। नव वर्ष के अवसर पर पूंडरी हलके के आस के गांवों के वाल्मीकि समाज के लोगों ने भाजपा नेता रणधीर सिंह गोलन को नव वर्ष की बधाई दी व उनको महर्षि वाल्मीकि का चित्र देकर सम्मानित भी किया। संजीव गामड़ी, शिव सिसला, सिंद्र भाणा, सुनील टांक, मक्खन पिलनी, टहल सिंह, बिट्टू, कृष्ण, कुलदीप, महावीर व महेंद्र मुन्नारेहड़ी आदि मौजूद थे।
सफाई कर्मचारियों को दिलाया स्वच्छता की शपथ
गुहला-चीका। नववर्ष के अवसर पर नपा के पार्षदों ने सफाई कर्मचारियों को लड्डू बांटे। इस मौके पर राजेश शर्मा चीका शहर में कड़ी मेहनत कर सफाई व्यस्था को दुरुस्त बनाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर राजेश शिड्डा, बलकार बल्लू, सलिंद्र वाल्मीकि, डॉ जगतार, अर्शदिप, डॉ नरेश गोड, नार सिंह, गुरपाल आदि मौजूद रहे।
श्री ब्रह्म के जीवन पर कार्यक्रम
राजौंद। कैथल रोड पर स्थित प्रजापति आश्रम में परम पिता श्री ब्रह्म के जीवन चरित्र के उपलक्ष्य में नववर्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव से सैकड़ों महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में असंध आश्रम से आई बहन ऊषा ने नववर्ष की बधाई दी। बहन ऊषा ने परम पिता श्री ब्रह्मा द्वारा दी गई शिक्षा जैसे उपकारियों पर उपकार करना, निंदा करने वाले पर फूल बरसाना, सभी आत्माओं के प्रति शुभ भावना रखने की शिक्षा दी।
गायों को गुड़ व शक्कर खिलाकर मनाया नव वर्ष
सीवन। श्री शिव सेवा संघ सीवन के सदस्यों ने सीवन की गोशाला में हर वर्ष की तरह गायों को गुड़ व शक्कर खिलाकर नया वर्ष मनाया। इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह खारा, संदीप सैनी, नरेश मुंजाल, मा. रति राम, जितेंद्र चुघ जोनी, मुकेश मुंजाल, कर्मचंद सैनी, प्रेम सैनी, शीशन सैनी, पूर्ण सैनी, राजकुमार जांगड़ा, शक्ति शर्म, तिलक रहेजा, प्रवीण मदान, श्री राम वाल्मीकि, भजना सैनी आदि मौजूद रहे।
रैली निकाल कर दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश
कलायत। नौजवान भारत सभा के बैनर तले बच्चा पार्टी ने जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तख्तियां लेकर बच्चों ने समाज में एक जुटता, जात पात के बहिष्कार व आपसी सौहार्द बनाने को लेकर जनजागृति की। इससे पूर्व नौजवान भारत सभा में तीन दिवसीय बाल सर्जनात्मक शिविर का आयोजन किया। इन तीन दिनों में बच्चों की कल्पना को उड़ान देने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने का लिया संकल्प
कलायत। नववर्ष पर गांव मटौर के युवा संगठन ने गांव को खुले में शौचमुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया है। गांव के युवकों ने एक जागरूकता रैली निकाल कर खुले में शौच से होने वाली हानियों व बीमारियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधान सोनी मौण, जरनैल मौण, बिंदर प्रेमी, डा.राजबीर, जगमग मौण, सुनील, महावीर ने बताया कि आज उनकी संस्था ने संकल्प लिया है कि इस वर्ष में गांव मटौर खुले में शौचमुक्त गांव बना कर ही दम लेंगे। जरनैल मौण, जोगेंद्र मौण, डा.मदन, पिरथी सरपंच, जगबीर मास्टर, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
वरिष्ठ नागरिक समिति ने जताया पीएम का आभार
कैथल। रविवार को सनातन धर्म मंदिर में वरिष्ठ नागरिक भवन में मासिक बैठक का आयोजित की गई। जिसमें भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच मुख्यतिथि के रूप में मौजूद रहे व मंच संचालन रोहित शर्मा ने किया। इस मौके पर बीडी गुप्ता, कृष्ण कुमार, कर्मचंद जिंदल, सुशल सेठ, फकीर चंद गोयल, टेक चंद वर्मा, मांगे राम, रघुबीर, नसीब सिह, खजान सिह सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।