फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Habri's Sukhvindra selected in the hockey team

Kaithal News: हाबड़ी के सुखविंद्र का हॉकी टीम में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Habri's Sukhvindra selected in the hockey team
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन


कैथल। जिले के गांव हाबड़ी के खिलाड़ी सुखविंद्र का चयन एशिया कप के लिए हुआ है। बीते दिन रविवार को ओमान के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से दो सितंबर तक होगी। इसमें भारत, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान, ओमान, बांग्लादेश, हांगकांग चाइना, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, कजाकिस्तान व ईरान की टीमें भाग लेंगी।

हाबड़ी का सुखविंद्र भारतीय टीम में रक्षात्मक पंक्ति में खेलेगा। सुखविंद्र ने कहा कि उसे गर्व है कि वह भारत देश के लिए खेलेगा। वह अपनी ओर से पूरा प्रयास करेगा कि उनकी टीम स्वर्ण पदक लेकर आए और देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन


हाबड़ी खेल अकादमी के हॉकी खिलाड़ी सुखविंद्र का भारतीय हॉकी की जूनियर टीम में चयन हुआ है। इससे गांव व जिले में ख़ुशी की लहर है। कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन


सुखविंद्र कई महीने पहले भारतीय टीम के कोर ग्रुप शामिल हुआ था, तब से वह बंगलूरू में आयोजित शिविर में अभ्यास कर रहा था। वहीं उसका चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम में हुआ। 29 से 2 सितंबर तक अगस्त को ओमान में पांचवीं मैन हॉकी एशिया कप प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर मेहनती खिलाड़ी है। वह पिछले लगभग 10 साल से हॉकी खेल रहा था। वह हमेशा अनुशासन में रहकर ही अपना काम करता था। उन्होंने उसके परिजनों को शुभकामनाएं भी दीं।

जिला खेल अधिकारी सुमन मलिक ने कहा कि जिले के हॉकी खिलाड़ी सुखविंद्र का भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि कैथल जिले का खिलाड़ी भारतीय टीम में खेलकर भारत का नाम ऊंचा करेगा।


ये हैं सुखविंद्र की उपलब्धियां-

12वीं कक्षा के छात्र सुखविंदर ने कहा कि उन्होंने खेल की शुरुआत वर्ष 2014 से की थी। वह तब से लगातार गांव में बने हॉकी ग्राउंड पर कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। वह सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा वह चार बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुका है। एक बार उसने इंडिया शिविर में भाग लिया है। 10 बार वह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर चुका है। वहीं स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में भी कई बार पदक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा वह मध्य वर्गीय परिवार से है। उन्होंने कहा कि वह चार भाई बहन है। वह चारों भाई बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता देवीलाल मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। उनकी माता का नाम स्व. कमला देवी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed