{"_id":"617310929cc4c778b935372f","slug":"gym-taekwondo-coach-accused-of-raping-minor-case-registered-kaithal-news-knl873670153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम-ताइक्वांडो कोच पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम-ताइक्वांडो कोच पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले के एक गांव की नाबालिग खिलाड़ी ने जिम-ताइक्वांडो कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोच के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। डीएसपी बोले, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि आरोपी ताइक्वांडो कोच विक्रम कादयान ने लगभग एक साल से लगातार उसके साथ अंबाला, महेंद्रगढ़ व कैथल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
इस संबंध में डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने लड़की की शिकायत के अनुसार केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।