फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guru Gobind Singh Stadium fell victim to misery

बदहाली का शिकार हुआ गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh Stadium fell victim to misery
Guru Gobind Singh Stadium fell victim to misery - फोटो : Kaithal
खेल विभाग की अनदेखी के चलते गांव खानपुर स्थित गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम अपनी बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

खेल मंत्री संदीप सिंह के मंत्रालय संभालने के बाद खिलाड़ियों में एक बार उम्मीद जगी थी कि जिले में खेल विभाग की नींद टूटेगी और खेल स्टेडियमों की बदतर हालत को सुधारा जाएगा। लेकिन दो वर्ष बाद भी ये उम्मीदें परवान नहीं चढ़ पाई है। करोड़ों रुपये की लागत से बने खेल स्टेडियम की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कई साल से बदहाल पड़े इस खेल स्टेडियम की हालत में सुधार नहीं किया गया। यहां तक कि इस स्टेडियम के परिसर में उगी घास को भी खेल विभाग नहीं हटा पाया है, जिससे मैदान में गंदगी के अंबार तो लगे हुए ही हैं, साथ में इस स्टेडियम में अब टूट फूट भी चालू हो गई है। कई कमरों के दरवाजे गायब हैं, तो कई कमरों से शीशे टूटे हुए हैं। हाल के ऊपर छाया के लिए लगाई गई फाइबर भी टूट चुकी है। वाटर स्टोरेज टैंकों के ढक्कन भी गायब हैं। मैदान पर झाड़ व तीन फीट से भी ऊंचा घास उगा हुआ है। जिसमें खिलाड़ियों को जहरीले कीड़े होने का खतरा बना हुआ है। इसलिए सभी युवा खेल स्टेडियम में जाने से कतरा रहे हैं।
खिलाड़ी संजीव, दीपक, सुरेंद्र, अनिल, सुनील, पवन, गौरव, मंदीप ने बताया कि यह खेल स्टेडियम बनने के बाद भी खिलाड़ी इसका कोई लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। पूरे मैदान में घास उगी हुई है। इसमें जहरीले कीड़े होने का अंदेशा बना हुआ है। खिलाड़ी अजय, सौरव, विकास, काला, दीपू ने बताया कि वह सुबह 4 बजे दौड़ लगाने आते हैं। उस समय बहुत अंधेरा होता है। उन्हें फोन की टार्च जलाकर दौड़ना पड़ता है। उन्होंने स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था का प्रबंध करने की मांग की है। कई खिलाड़ियों ने कहा कि खेल स्टेडियम के प्रति विभाग की लापरवाही दर्शाती है कि जिले के खिलाड़ियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के प्रति कितना गंभीर है। हालांकि युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन इन युवाओं को केवल सही दिशा और संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह को अब जिले के खेल स्टेडियमों की हालत सुधारने पर ध्यान देना चाहिए ताकि खिलाड़ियों की पौध तैयार हो जो देश का नाम रोशन करें। हरियाणा की टीम में हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता आरती ने भी स्टेडियम की व्यवस्था को सुधारने की बात कही है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में लाइट की व्यवस्था नहीं है, जो खिलाड़ी अल सुबह अभ्यास के लिए आते है, उनको अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से स्टेडियम में उगी घास उखाड़ने व हैंडबॉल के लिए मैदान तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि खेल स्टेडियम में मशीन से सफाई करवाई जा रही है। स्टेडियम के कुछ हिस्से में सफाई हो गई है। बाकी में काम चला हुआ है। जल्द ही स्टेडियम में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed