फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gun shot

कपड़ा शोरूम मालिक पर चलाई बदमाशों ने गोलियां, बाल-बाल बचा

Sat, 31 Aug 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
gun shot
35-गुहला चीका। गोली चलने की खबर के बाद सेठी क्लाथ हाउस के बाहर जमा हुई लोगों की भीड़। - फोटो : Kaithal
। शहर की सबसे व्यस्त छोटी मंडी चीका में कपड़े के शोरूम मालिक पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड फायरिंग में गोलियां शीशे में जा लगी। जिस कारण दुकानदार बाल-बाल बच गया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। उधर, इस वारदात के बाद बाजार में दहशत फैल गई। डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चीका निवासी दुकान मालिक कृष्ण लाल ने बताया कि उसकी छोटी मंडी चीका में फैंसी क्लॉथ हाउस के नाम से दुकान है। शनिवार दोपहर को वह दुकान पर बैठा हुआ था। उसका भाई सुरेश व अन्य स्टॉफ सदस्य काम में व्यस्त थे। इसी बीच करीब 1.42 मिनट पर तीन लड़क बाइक पर सवार होकर पिहोवा रोड की ओर से आए और बीच में बैठे लड़के ने पिस्तौल से उसकी ओर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली दुकान के गेट पर लगी। जिससे शीशा टूट गया। वह बचाव के लिए काउंटर के नीचे छुप गया। तीनों लड़के फायरिंग कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शीशे के कारण बच गई जान: बताया जा रहा है कि दुकान का शीशा मोटा था। जिस कारण गालियां इसी में उलझ कर रह गई। तब तक दुकान मालिक काउंटर की ओट में छुप गया। एक गोली का खोखा वहीं सीढ़ियां पर पड़ा मिला। हमलावर किसी तरह अपना मुंह छिपाए दिन दिहाड़े फायरिंग करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात:पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें डेढ़ बजे छोटी मंडी स्थित सेठी क्लाथ हाउस के सामने एक मोटर साइकिल आकर रुकता है। उस पर सवार तीन युवकों में एक ने पिस्तौल दुकान की तरफ तानकर धड़ाधड़ दो फायर कर दिए। एक गोली शीशा तोड़ती हुई दुकान की गद्दी की तरफ गई तथा दूसरी गोली दुकान में प्रवेश के लिए इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियों से जा टकराई। जिस समय गोलियां चलाई गई उस समय दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ थी।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही गुहला के डीएसपी किशोरी लाल बिश्रोई, एसएचओ चीका नरेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा सारी स्थिति की जांच की। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा उसने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिए।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बदमाशों द्वारा गोलीबारी के लिए देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान से 9 एमएम के दो खोल मिलें हैं। पुलिस ने दुकान मालिक कृष्ण सेठी की शिकायत पर हत्या का प्रयास करने सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर लिया है।

छोटी मंडी में मचा हड़कंप, मौके पर एकत्रित हुई भीड़:- अचानक दुकान में गोली चलने से दुकान के अंदर ग्राहकों सहित दुकान मालिक व आस-पास के लोग सहम गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोग मौके पर पड़े गोली के खोल व शीशे की हालत देखकर अंदाजा लगा रहे थे कि हमलावर हत्या की साजिश रचकर ही आए थे। दुकानदारों ने ऐसे हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed