फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Guhla Chica eight-hour power cut

गुहला चीका में आठ घंटे बिजली कट

Tue, 10 Jun 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Tue, 10 Jun 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
Guhla Chica eight-hour power cut
गुहला-चीका।  46 डिग्री से ज्यादा तापमान के बीच आठ घंटे लंबे बिजली के कट से लोग परेशान रहे। वहीं निगम के अधिकारियों के फोन बंद रहे। इसके चलते लोगों में रोष है। पिहोवा रोड, हुडा कॉलोनी, चीका, औद्योगिक क्षेत्र के बाशिंदे पिछले कई दिनों से लगातार रात को बिजली की किल्लत से गर्मी की तपिश सहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


चीका निवासी जय भगवान सिंगला, रविंद्र कंसल, हरबंस सन्नी शर्मा केवल कृष्ण, भूषण सिंगला और नरेंद्र सिंगला ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली न आने से बच्चे सारी रात चैन से सो नहीं पाते। लोगों में रोष है कि बार-बार शिकायत बावजूद बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती।
विज्ञापन


वह रोज नया बहाना बनाकर लोगों का टरका देते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह 9 बजे शुरू हुआ बिजली का कट शाम 5 बजे तक जारी रहा। राहत तो दूर लोग को पानी तक नसीब नहीं हो पाया। कुछ इलाकों में बिजली की अनियंत्रित वोल्टेज से लोगों के  घरों व फैक्टरियों में कीमती उपकरण जल चुकेे हैं। लेकिन विभाग पुराने सुर ताल पर कायम रहते हुए ट्रांसफार्मर न होने का बहाना बना रहा है। इस संबंध में विभाग के जेई गुरबचन सिंह बेदी ने बताया कि 33 केवी सब स्टेशन चीका में केबल बॉक्से में आग लगने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इसे ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रयास है कि लोगों को बिजली की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed