{"_id":"68c9c144690fd4145a02e03f","slug":"group-of-students-of-class-6-to-8-came-first-in-dance-kaithal-news-c-18-1-knl1004-740449-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नृत्य में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं का समूह प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नृत्य में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं का समूह प्रथम
Wed, 17 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलायत की छात्राओं ने खंड स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में प्रधानाचार्य डा.रामगोपाल शर्मा की अध्यक्षता में स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 की छात्राओं ने समूह नृत्य में प्रथम स्थान, सोलो डांस और स्किट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 9 से 12 की छात्राओं ने नाटक में प्रथम, सामूहिक नृत्य में द्वितीय और सोलो नृत्य में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य डॉ. राम गोपाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेना भी छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार ऐसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने विजेता छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। संगीत शिक्षिका रमन ने बताया की प्रतियोगिता 6 से 8 व 9 से 12 दो वर्गों में विभाजित थी। स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते। सम्मान समारोह के दौरान सम्मान समारोह में अध्यापक सुरेंद्र कुमार, गुरनाम सिंह, धीर सिंह, विश्व प्रताप सिंह, कपिल देव, संदीप सिंह, रीना देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।