{"_id":"62a2579c33544d21ff592a18","slug":"graduation-level-final-year-exam-from-16-june-kaithal-news-knl1110239179","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक स्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा 16 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक स्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा 16 जून से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक स्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा 16 जून से शुरू होंगी। कॉलेजों का प्रबंधन परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को लिखित निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने कॉलेजों में परीक्षाओं की तैयारी जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। परीक्षा से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करें।
गौरतलब है कि जिले में 15 सरकारी और निजी कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में इस समय पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी बीए सहित अलग-अलग डिग्री कोर्सों में पढ़ाई कर रहे हैं। बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी, बीटीएम और बीएएमसी में स्नातक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। 16 जून से शुरू होकर ये परीक्षाएं 10 जुलाई तक संपन्न करवाई जाएंगी।
जिले के सभी कॉलेजों में परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी उसी कॉलेज में बने केंद्र में परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में होंगी, क्योंकि प्रात:कालीन सत्र में प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं जारी रहेंगी। शहर के आरकेएसडी कॉलेज को परीक्षाओं के लिए नोडल सेंटर चुना गया है। इसमें प्रो. श्रीओम को परीक्षाओं के लिए को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है। केवल पूंडरी क्षेत्र के कॉलेज इस नोडल सेंटर से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि कॉलेजों में परीक्षाओं से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। परीक्षाओं के बारे में सभी कॉलेजों को विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश आ चुके हैं।