फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gradation certificate made for 18 players

18 खिलाड़ियों के बने ग्रेडेशन प्रमाण पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gradation certificate made for 18 players
कैथल। खेल विभाग ने कैथल के 18 खिलाड़ियों के ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाए हैं। इनमें सात खिलाड़ी हैंडबॉल, दो खिलाड़ी सर्कल कबड्डी, तीन खिलाड़ी वॉलीबॉल, पांच खिलाड़ी खो-खो व एक खिलाड़ी तलवारबाजी का शामिल है। जिला खेल विभाग के सुपरिटेंडेंट सुरेंद्र कुमार व बॉक्सिंग प्रशिक्षक गुरमीत सिंह बताया कि मंडल स्तर पर अंबाला खेल विभाग के कार्यालय में ये ग्रेडेशन बनाए गए हैं। इन खिलाड़ियों ने करीब दो साल पहले विभाग के पास आवेदन किया था। आवेदन आने के बाद वेरिफिकेशन करवाई गई। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ग्रेडेशन बनाए गए। बाक्सिंग कोच गुरमीत ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए प्रमाण पत्र के बहुत फायदे होते हैं। जो खिलाड़ी किसी कॉलेज में खेल कोटा में दाखिला लेना चाहता है, इसके लिए यह प्रमाण पत्र बहुत जरूरी है। सरकारी नौकरियों में भी खेल कोटा होता है। उसमें आवेदन करने के लिए भी खिलाड़ी के पास भर्ती की श्रेणी के हिसाब से ए, बी, सी और डी प्रमाण पत्र होना जरूरी है। सरकार की ओर से भी इन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed