{"_id":"66bd2da3384a0c39c20b03d4","slug":"grabbed-rs-740-lakh-by-luring-kaithal-news-c-18-1-knl1004-453354-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लालच देकर 7.40 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लालच देकर 7.40 लाख रुपये हड़पे
Thu, 15 Aug 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात आरोपियों ने एक शिक्षिका से सात लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अर्जुन नगर कैथल निवासी अमनदीप कौर ने साइबर थाना में शिकायत दी कि वह स्वामी ब्रह्मानंद गुरुकुल पाई रोड पूंडरी में अध्यापिका है। कुछ समय पहले उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैपिटल ग्रोथ गाइड 123ए नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया था।
उस ग्रुप में सभी को शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी जाती थी। वहां पर बताया जाता था कि अगर ग्रुप पर बताए गए शेयर से किसी को नुकसान होता है तो पूरा पैसा सो कॉल्ड नेम-लांग ग्रीक कैपिटल कंपनी द्वारा वापस कर दिया जाएगा और लाभ हुआ तो कंपनी को 30 प्रतिशत देना होता था। इसके लिए व्हाट्सएप यूजर ने एक लिंक दिया और उससे आधार कार्ड मांग लिया।
विज्ञापन
उसके बाद आरोपी ने बेबसाइट पर जाकर अपना पासवर्ड बनाने को कहा व वेबसाइट पर उसका वर्चुअल अकाउंट खो दिया। उसने मुनाफे कमाने के लिए अलग-अलग समय में आरोपियों के बताए अनुसार शेयर मार्केट में रुपये लगा दिए। बाद में उसके वर्चुअल वॉलेट में 18 लाख 15 हजार 500 रुपये मुनाफा दिखाई देने लगा। जब उसने अपने वॉलेट से रुपये निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि इसे निकालने के लिए चार लाख 81 हजार रुपये टैक्स देना होगा। उसने आरोपियों के बताए गए खाते में राशि भेज दी। बाद में आरोपियों ने उससे सात लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।