फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government started snatching land from farmers: Gupta

सरकार ने शुरू किया किसानों से जमीन छीनना : गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Government started snatching land from farmers: Gupta
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व सह-प्रभारी सुशील गुप्ता बुधवार देर सायं चीका अपनी रथयात्रा लेकर पहुंचे। जहां पर आम आदमी पार्टी की पूर्व एससी सैल अध्यक्षा ज्योति ओड चौहान द्वारा उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। यहां किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पिछले 4 दिन से किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा निकाल रही है।
विज्ञापन

पूरे हरियाणा में आजादी के बाद जो बेकद्री किसानों की अब हुई है, वह पहले कभी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों पर लाठी चलाईं, कभी किसानों को आतंकवादी कहा, कभी खालिस्तानी कहा और अब उनकी जमीन छीननी शुरू कर दी है। श्यामलाल भूमि पर ग्राम पंचायत के बजाय अब हरियाणा सरकार ग्राम सरकार चलाने का आदेश बीजेपी सरकार ने दिया है। लगभग 600 से ऊपर के किसान शहादत दे चुके हैं। 9 महीने से किसान बॉर्डर पर बैठे हैं, न केंद्र सरकार बात करने के लिए तैयार है, न राज्य सरकार बात करने के लिए तैयार हैं। ऐसी स्थिति के अंदर आम आदमी पार्टी इस तानाशाही सोच की सरकार को कुंभकरण की नींद से उठाने के लिए, जुल्मों को बंद कराने के लिए, यह किसान मजदूर खेत बचाओ यात्रा निकाल रही है। आम आदमी के विषय में लोगों की सोच बदली है और अभी आम आदमी का दिल्ली मॉडल हरियाणा में भी लागू होगा। एमएसपी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही कानून बनाएं की फसल एमएसपी पर खरीदना सरकार को बाध्यकारी करें। इस मौके पर उनके साथ राकेश चौहान प्रदेश प्रभारी, निरंजन गुर्जर किसान सैल प्रदेशाध्यक्ष, महिला विंग जोन हैड प्रिया शर्मा, बीके कौशिक, मुकेश गर्ग जिलाध्यक्ष, अमरेंद्र सिंह प्रवक्ता गुहला, सुखबीर चहल, रेखा रानी एससी सैल अध्यक्ष, पूर्व एससी सैल अध्यक्ष ज्योति ओड चौहान, दर्शन सिंह लालपुर, मेजर सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed