फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government continuously working for the welfare and dignity of every section of society: Krishan Bedi

समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार : कृष्ण बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government continuously working for the welfare and dignity of every section of society: Krishan Bedi
भगवान वाल्मीकि के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। विज्ञ​प्ति
कैथल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। बेदी शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र कैथल में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य पर सफाई कर्मचारियों एवं वाल्मीकि समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर समाज के प्रतिनिधियों ने फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की 18 में से 17 मांगें और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की सभी 14 मांगें सरकार की ओर से स्वीकार की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और सकारात्मक प्रयासों पर विश्वास रखें। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हर समय कर्मचारियों और समाज के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस को सामाजिक समरसता, समानता और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर बताया। साथ ही उन्होंने आगामी 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, सुरेंद्र पहलवान, आशा कुमारी, जोगिंद्र सिंह, सुरेश नौच, सीमा वाल्मीकि, ऋषिपाल बेदी और नरेश सजूमा उपस्थित रहे।

भगवान वाल्मीकि के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। विज्ञप्ति

भगवान वाल्मीकि के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed