फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Government college students hoisted the flag in Panchkula

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने पंचकूला में फहराया परचम

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government college students hoisted the flag in Panchkula
कैथल। पंचकूला के मनसा देवी संस्कृत महाविद्यालय में हुई राज्यस्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने अपना परचम फहराया। इसमें उन्होंने डाक्यूमेंट्री में पहला और स्किट में दूसरे स्थान हासिल किया। बुधवार को लौटने पर विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जनसंचार विभाग छात्रा रितिका और ज्योति ने डॉ. अभिषेक गोयल के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर स्किट प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय के आदित शर्मा, नरेश कुमार, माफ़ी, आंचल, नीरज की टीम ने द्वितीय स्थान
विज्ञापन


­हासिल किया।

राज्यस्तर की इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा दीया ने निबंध लेखन एवं आंचल ने भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. रोजी गुप्ता ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में कानूनी साक्षरता होना अति महत्वपूर्ण है। कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के मंच के माध्यम से ही मानव अधिकार, मौलिक कर्तव्य, सूचना का अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, शिक्षा के अधिकार, बाल विवाह, दहेज प्रथा नशामुक्ति, कन्या भ्रूण हत्या और स्वच्छता जैसे विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर छात्रों को, उनके परिवार को और हमारे पूरे समाज को कानूनी साक्षरता के प्रति जागरूक कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इन छात्रों ने महाविद्यालय के प्रांगण में सुगंधित एवं सजावटी पौधों और बेलों का रोपण किया। इस मौके पर कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ की संचालक डॉ. नीलम ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं में चार चरणों में कॉलेज स्तर, जिला स्तर डिवीजन स्तर, राज्य स्तर पर हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में आयोजित की गई। प्रत्येक स्तर पर महाविद्यालय के छात्रों का अव्वल प्रदर्शन रहा। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. अमित पाहवा, मिस रूपाली, डॉ. मोनिका जाखड़, डॉ. अभिषेक गोयल, प्रो. विरेन्द्र खटकड़ और डॉ. इंदु गाबा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed