{"_id":"5839e4034f1c1bd24d13b6b3","slug":"goshala-attack-four-injured-kaithal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में हमला कर गो सेवकों से मारपीट, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में हमला कर गो सेवकों से मारपीट, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। गोपाल गोशाला में शुक्रवार रात्रि करीब ढेड़ दर्जन युवकों ने गाय सेवकों पर हमला कर चार को घायल कर दिया। घायलों में से एक को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं हमलावरों में से दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
गोपाल गोशाला के प्रधान बलबीर शर्मा ने कहा कि शुक्रवार रात्रि गायों को चारा आदि डालने के काम के दौरान करीब ढेड़ दर्जन युवक गोशाला में घुसे। यहां सेवा कर रहे युवकों पर हमला कर दिया। गोशाला में चारा डालने व सेवा का काम करने वाले सेवक रोहताश, सुरेंद्र, रामनिवास व विजय को चोटेें आई हैं। इनमें रोहताश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस हमले के दौरान गोशाला का गेट भी खोल दिया। हमले के बाद सुबह भी तीन युवकों ने बाइक पर आकर गोबर लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक को धमकाया। शनिवार सुबह गोशाला प्रधान सहित गो सेवकों सतपाल गुप्ता व अन्य मौजिज व्यक्ति एसपी से मिले और सुरक्षा की मांग की। वहीं प्रधान ने आरोप लगाया कि युवक गायों को छुड़वाना चाहते थे। लोगों ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो सप्ताह के अंदर अंदर गोशालों से सभी गायों को सड़कों पर छोड़ दिया जाएगा। उधर, एसपी ने इस मामले में उचित जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसएचओ सिटी अशोक कुमार ने कहा कि गाय के सेवकों के साथ मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दो युवकों से पूछताछ जारी है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार हमले जैसी कोई बात नहीं है। आरोपी युवकों ने गोशाला में पहुंच कर गायों की सेवा करने को लेकर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस शिकायत अनुसार मामले की जांच कर रही है।