फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   gopaastmi, festival, pray to cows, kaithal

गायों को लगाया तिलक, नवाया शीष

Wed, 09 Nov 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Wed, 09 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
gopaastmi, festival, pray to cows, kaithal
श्रद्धालुओं ने गो पूजन कर मनोकामनाएं मांगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिलेभर में गोपाष्टमी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। गायों को तिलक लगाकर और उनके आगे दीप जलाकर पूजन किया गया। साथ ही हरा चारा, गुड़ भी खिलाया गया। श्रद्धालुओं ने गो पूजन कर मनोकामनाएं मांगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र और गोपाल गोशाला में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण लीलाओं के किस्सों का वर्णन किया। इस दौरान बच्चों ने श्री कृष्ण का गोमाता के साथ प्यार, उनका जन्म, कंस का श्री कृष्ण की मृत्यु के प्रयास जैसे अन्य किस्सों का सुंदर मंचन किया गया। कुरुक्षेत्र गोशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में 60 के करीब बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व गोरक्षा पर आधारित नाटकों का मंचन भी किया गया। साथी ही श्यामो श्याम संकीर्तन मंडल ने श्री कृष्ण के भजनों का भी गान किया। इस मौके पर प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता, राम बहादुर खुरानियां धर्मचंद गुप्ता, चंद्रगुप्त शोरेवाला, मोहन लाल, बलबीर शर्मा, दलबीर शर्मा सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।   
विज्ञापन


गोमाता की महिमा पर प्रकाश डाला
सीवन। गोशाला सीवन में गोपाष्टमी का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि के रूप में संत छवि रामदास, स्वामी इंद्र गिरी व राजेंद्र वानप्रस्थी ने शिरकत की। सबसे पहले गोशाला के प्रांगण में हवन किया गया। हवन राजेश शर्मा व विनोद शर्मा ने पूरे विधि व विधान के साथ संपन्न करवाया। इस अवसर पर संत छवि रामदास, स्वामी इंद्र गिरी व राजेंद्र वानप्रस्थी ने गाय माता की महिमा पर प्रकाश डाला व इस पर्व की महत्ता से अवगत करवाया। हवन के समापन पर गाय माता की आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर गोशाला सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र सैनी, उप-प्रधान पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत आनंद राजू, सुरेश सरदाना, जितेंद्र चुघ, अशोक गोयल, गो रक्षा दल के प्रधान चेतन शर्मा, रामकुमार नंदू, केवल कृष्ण मिड्ढा, महेंद्र मुंजाल, राजेंद्र कामरा, कृष्ण वधवा, सोनू सैनी, मुकेश मुंजाल लक्की, सुरेंद्र सरदाना, अशोक गोयल, राम रत्न सैनी, चंद्रभान सैनी, नवीन रहेजा, पप्पू वर्मा, धर्मा, शीला गोयल, शालिनी व पूजा सहित काफी संख्या में गौशाला सेवा समिति के सदस्य व गो भक्त उपस्थित थे। नगर के डेरा नागा बाबा जी योगाश्रम एवं गौशाला में भी गोपाष्टमी पर्व पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed