फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Goods worth lakhs including jewelry stolen from Janakpuri Colony

जनकपुरी कॉलोनी से आभूषण सहित लाखों का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs including jewelry stolen from Janakpuri Colony
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी से चोर आभूषण समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चोर चार अन्य जगह से हजारों का सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जनकपुरी कॉलोनी निवासी फूलपति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 से 28 जनवरी तक परिवार के काम से जींद गई थी। जब 28 जनवरी को घर पहुंची तो घर का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के सभी ताले टूटे हुए थे। जांच के बाद पता चला कि अलमारी से सोने की आठ अंगूठी के अलावा लॉकेट, सोने की चैन, 8 तोले की चांदी की चेन, 5 जोड़ी पाजेब, 10 जोड़ी चुटकी, 40 सिक्के चांदी, माला और 15 हजार रुपये गायब हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चार अन्य जगहों से भी हजारों रुपये का सामान चोरी
चोर चार अन्य जगहों से भी हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में पुराना स्टेट बैंक रोड कैथल निवासी यशपाल ने बताया कि श्मशान घाट गोशाला के पास से 29 जनवरी को चोर उसका मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए है। दूसरे मामले में जनकुपरी कॉलोनी निवासी तरसेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जाट स्टेडियम के बाहर से 31 जनवरी की शाम उनका मोटरसाइकिल चोरी हो गया है। पुलिस को दी तीसरी शिकायत में बिजली निगम गुहला के एसडीओ ने बताया कि दुसेरपुर के किसान जय सिंह के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए है। पुलिस को दी चौथी शिकायत में हरनौला सरकारी स्कूल के मुख्याध्यापक ने बताया कि उसके स्कूल से 29 से 31 जनवरी के बीच चोर इनवेटर बैटरी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed