{"_id":"6998b5d1bb52638c3c0852fa","slug":"goods-and-rs-10000-stolen-from-school-kaithal-news-c-18-1-knl1004-850409-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्कूल से सामान व 10 हजार रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्कूल से सामान व 10 हजार रुपये की चोरी
Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव किठाना स्थित अमर पब्लिक स्कूल में वीरवार की रात चोरी हो गई। सामान और 10 हजार रुपये चोर ले गए। स्कूल की प्रधान सरोज बाला ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से सेक्टर-18, हुडा, कैथल स्थित अपने मकान में रह रही हैं। स्कूल परिसर के पास खेत में बने मकान में उनके सास-ससुर रहते हैं और रात के समय उनके ससुर स्कूल की देखरेख करते हैं।
उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर की रात उनके ससुर की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह पास के मकान में चले गए। 19 दिसंबर सुबह करीब 7:45 बजे चौकीदार प्रताप ने फोन कर सूचना दी कि स्कूल के प्रिंसिपल रूम और स्टाफ रूम का सामान बिखरा पड़ा है तथा दरवाजों और खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं।
सूचना पर उनके पति ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों कमरों का निरीक्षण किया। स्कूल से सफेद रंग का फ्रिज, प्रार्थना में इस्तेमाल होने वाला स्पीकर, बिजली के तार, एक छोटा विद्युत बॉक्स, कुछ कांच के गिलास, पर्दे तथा लगभग 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद