{"_id":"62cc89b790bbe7796b2ec836","slug":"golden-punch-by-lasu-yadav-and-kirti-dhul-kaithal-news-knl114352435","type":"story","status":"publish","title_hn":"लासू यादव और कीर्ति ढुल का ‘गोल्डन पंच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लासू यादव और कीर्ति ढुल का ‘गोल्डन पंच’
विज्ञापन
73-कैथल। अपने कोच विक्रम ढुल के साथ विजेता खिलाड़ी लासू यादव व कीर्ति ढुल।
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय महिला युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सोमवार को बॉक्सर लासू यादव व कीर्ति ढुल ने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्डन पंच लगाया। लासू यादव का मुकाबला 66 से 70 किलो भार वर्ग में दिल्ली की शिवानी के साथ हुआ। इस मुकाबले में लासू ने शिवानी को 3-2 से हराया। वहीं, कीर्ति ढुल का मुकाबला 81 से अधिक भार वर्ग में महाराष्ट्र की कंचन से हुआ। इसमें कीर्ति ने कंचन को 5-0 से मात दी।
जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने खुशी जताई। अब दो दिन के बाद दोनों बॉक्सर कैथल वापस लौटेंगी। यहां पर कोच व खिलाड़ियों की तरफ से इनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दोनों बॉक्सरों की जीत पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत, कोच राजेंद्र ढुल, विक्रम ढुल व गुरमीत सिंह ने उन्हें बधाई दी है।
रोहतक में संजना और रुद्रिका ने जीता स्वर्ण पदक
कैथल। रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी सोमवार को कैथल के पांच बॉक्सरों ने पदक प्राप्त किए। इसमें दो महिला बॉक्सरों ने स्वर्ण, एक ने रजत व दो पुरुष बॉक्सरों ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान संजना ने अपने 66 से 70 किलो भार वर्ग में सिरसा की हिमानी को 5-0 से व रुद्रिका ने 70 से 75 किलो भार वर्ग में फरीदाबाद की पायल को 5-0 मात देकर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार से मुस्कान 57 से 60 किलो भार वर्ग में सिरसा की प्रियंका से 3-2 के अंतर से हारी। इसके बाद उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में साहिल को 60 से 63 किलो भार वर्ग में झज्जर के कुनाल ने 4-1 व 75 से 80 किलो भार वर्ग में प्रिंस को भिवानी के रोहित ने 3-2 से हराया। इससे इन दोनों बॉक्सरों को भी कांस्य पदक ही मिल पाया। संजना व रुद्रिका ने स्वर्ण पदक जीत अगले महीने मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।
खिलाड़ियों की इस जीत पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, कोच राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व विक्रम ढुल ने बधाई दी। कोच देवेंद्र ढुल व अमरजीत सिंह ने बताया कि कैथल के खिलाड़ियों की तरफ से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने पर दूसरे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है।