फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Gold medal winner Payal welcomed, honored

Kaithal News: स्वर्ण पदक विजेता पायल का स्वागत, किया सम्मानित

Sat, 09 Dec 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gold medal winner Payal welcomed, honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आर्मेनिया में हुई विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता से स्वर्ण पदक जीतकर लौटी कुलतारण गांव की बेटी पायल का कैथल पहुंचने पर शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन सर छोटू राम इंडोर स्टेडियम कैथल में किया गया। इस मौके पर पायल ने जीत का श्रेय अपने कोच अमरजीत और अपने माता पिता को दिया।

पायल का स्वागत लगभग 500 खिलाड़ी और गांव के लोगों ने फूल मालाओं रंग गुलाल उड़ाकर देश भक्ति नारों और गीतों से खुली जीप में बिठा पिहोवा चौक से होते हुए गांव लेकर गए। मंच संचालन राजेश हैंडबॉल कोच ने किया। इस दौरान
विज्ञापन


पायल के माता-पिता को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही हरियाणा शारीरिक

शिक्षक संघ के सदस्यों ने भी बॉक्सर पायल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पायल को आशीर्वाद देने कपिल शर्मा एसडीएम कैथल, श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर, उप प्रधान ब्लॉक समिति व भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनीष कठवाड़, डीएसओ सुमन मालिक, हरियाणा ओलंपिक संघ के सदस्य राजकमल ढांडा, राजकीय कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित गर्ग, कोच चेतन, बॉक्सिंग कोच राजेंद्र सिंह, एईओ खेल रमेश चहल, ईश्वर ढांडा, स्टेट अवॉर्डी कुलदीप शर्मा, फौजी कर्मबीर, कोच विक्रम ढुल, पार्षद परवेश, आप पार्टी नेता सतबीर गोयत, दीपक व राज सैनी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed