{"_id":"61be2e5149e56d492a6c0825","slug":"golan-now-appointed-chairman-of-livestock-development-board-kaithal-news-knl932101118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलन अब पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलन अब पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। पूंडरी से निर्दलीय एवं सरकार को समर्थन दे रहे विधायक रणधीर गोलन को सरकार ने अब पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्हें पर्यटन निगम के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इस पद से उन्होंने 27 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। गोलन सोमवार शपथ लेने के बाद पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। गोलन का कहना है कि कोरोना काल के कारण पर्यटन निगम में ज्यादा काम नहीं कर पाए। अब पशुधन विकास बोर्ड में काम करके प्रदेश को पशुधन के मामले में आगे ले जाया जाएगा।
पूंडरी से निर्दलीय विधायक बने रणधीर गोलन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री वेदपाल को पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से हराया था। पुराने भाजपाई रहे गोलन ने टिकट न मिलने की नाराजगी में भाजपा छोड़ी थी। लेकिन, विधायक बनते ही उन्होंने तुरंत सरकार को समर्थन करने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्हें दो साल पहले हरियाणा पर्यटन निगम का चेयरमैन बनाया गया था। उनके इस्तीफे की चर्चाएं तो कई दिनों से चल रही थीं। लेकिन, अब खुलासा हुआ है कि 27 नवंबर को हरियाणा सरकार ने रणधीर गोलन से इस्तीफा ले लिया था। अब जब उन्हें फिर से चेयरमैन बनाया जा रहा है तो उन्होंने अपने इस्तीफे की बात स्वीकार की है।
बातचीत में गोलन ने कहा कि उन्हें दो साल के लिए पर्यटन निगम का चेयरमैन बनाया गया था। 27 नवंबर को कार्यकाल पूरा होने पर उन्होंने यह जिम्मेवारी छोड़ दी थी। अब उन्हें पशुधन विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया जा रहा है। इसके लिए उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया गया है और उनके पास इस आशय का पत्र भी आ गया है। वे सोमवार को पंचकूला के सेक्टर दो में स्थित पशु विभाग कार्यालय में शपथ लेेंगे।
विज्ञापन
उनके अनुसार हरियाणा की विश्वभर में पहचान मुर्राह नस्ल की भैंस सहित पशुओं की उन्नत नस्लों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि पशुपालकों की आय बढ़ सके। कैथल में बनने वाले लुआस के रीजनल सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस इलाके में पशुपालकों को उनके इलाज और अन्य तरह की जानकारियों के संबंध में लाभान्वित किया जाएगा।