फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Give information about drug smuggling on helpline number 1933: Deputy Commissioner

हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें नशा तस्करी की सूचना : उपायुक्त

Mon, 15 Sep 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 15 Sep 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Give information about drug smuggling on helpline number 1933: Deputy Commissioner
कैथल। केंद्र सरकार ने नशे के खिलाफ राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन मानस-1933 शुरू किया है। यह हेल्पलाइन देश को 2047 तक नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मानस हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहता है। लोग इस पर ड्रग्स तस्करी की जानकारी सांझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर व बुद्धि का नाश करता है बल्कि समाज को भी खोखला करता है। केंद्र सरकार की मानस पहल से नशा बेचने वालों पर नकेल कसी जाएगी। नशे की लत छुड़ाने के लिए काउंसलिंग और पुनर्वास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन देशभर की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स से जुड़ी है जिससे तस्करों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। इस प्लेटफार्म की पहुंच बढ़ाने और त्वरित प्रतिक्रिया की सुविधा के लिए इस हेल्पलाइन के बारे में आमजन को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed