{"_id":"689a4cddf550754e51002833","slug":"girls-took-out-a-tricolor-procession-kaithal-news-c-18-1-knl1004-713396-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत की छात्राओं ने सोमवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. राम गोपाल शर्मा ने की। इसका आयोजन कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। सभी छात्राएं अपने घर पर तिरंगा लगाएं, माता-पिता के साथ उसकी सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों में राष्ट्र प्रेम और आपसी सद्भाव की भावना जागृत होती है।
उन्होंने कहा कि यात्रा में लहराते तिरंगे और लोगों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता। ऐसे आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति प्रबल होती है और समाज में एकता व अखंडता का संदेश जाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्राओं और स्टाफ ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए। कार्यक्रम में सुरेंद्र दहिया, कपिल देव शास्त्री, वीपी सिंह राणा, गुरनाम सिंह, राज सिंह, संदीप मोर उपस्थित रहे। संवाद