{"_id":"67390c467981dfa80d0153ea","slug":"girls-college-pundri-students-won-runner-up-trophy-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123998-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कन्या महाविद्यालय पूंडरी की छात्राओं ने जीती रनर अप ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कन्या महाविद्यालय पूंडरी की छात्राओं ने जीती रनर अप ट्राॅफी
Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। कन्या महाविद्यालय पूंडरी की छात्राओं ने पानीपत के आईबी महाविद्यालय में आयोजित 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव में रनर अप ट्राफी हासिल की। इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पांच जोन के 51 महाविद्यालयों की लगभग 300 टीमों ने 44 विधाओं में भाग लिया। इसमें चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ने आठ विधाओं में अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई। लूर डांस, हरियाणवी ग्रुप सांग, क्विज, डिबेट, कार्टूनिंग, हरियाणवी सोलो डांस फीमेल, हरियाणवी रसिया डांस और हरियाणवी ग्रुप डांस में अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। नृत्य कला के क्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और रनर अप ट्रॉफी प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय के प्रधान अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी तेजवीर सिंह ने संगीत विभाग की अध्यक्षा डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. सीता रानी, सुमित कुमार और सभी छात्राओं को बधाई दी। इस उपलक्ष्य पर प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने चौ. ईश्वर सिंह को याद किया और कहा कि इनका वृहद हस्त सदैव आशीर्वाद के रूप में हमारे साथ है। प्राचार्या डॉ. अमिता राणा ने छात्राओं को बधाई दी। कहा कि वे आगे भी पुरुषार्थ और परिश्रम से काम करते रहें और महाविद्यालय के नाम का परचम चारों दिशाओं में फैलाते रहें। सांस्कृतिक कमेटी की संयोजक डॉ. पुष्पा रानी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रवीण चौधरी, डॉ. गीता जैसवाल, सुशीला व सांस्कृतिक कमेटी को दिया।