फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girls are flying the flag in every field: Samudrao

Kaithal News: हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं लड़कियां ः समुद्रो

Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Girls are flying the flag in every field: Samudrao
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। सरकार द्वारा बेटी बचाने और पढ़ाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में किच्छाना और खेड़ी रायवाली में बैठकें व कार्यक्रम हुए, जिनमें महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

किच्छाना में आयोजित बैठक में महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता समुद्रो ने बताया कि बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना, शगुन योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले समाज में बेटियों के साथ भेदभाव किया जाता था, लेकिन अब बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर लड़कों से आगे निकल रही हैं। बैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजपाल ने भी कन्या भ्रूण जांच के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि इसका दोषी पाए जाने पर तीन साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माना हो सकता है। इसी तरह खेड़ी रायवाली के आंगनबाड़ी केंद्र में भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एएनएम पूजा ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि वे बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण समाज को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के दौरान पोषण माह के तहत जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मेरा युवा भारत से स्वयंसेविका गुरुप्रीत कौर, आंगनबाड़ी सहायिका कैलाशवती सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed