फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl students molestation case, Kaithal police arrested accused principal, department had formed SIT

छात्राओं से छेड़छाड़ मामला: कैथल पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को किया गिरफ्तार, विभाग ने किया था SIT का गठन

Thu, 07 Dec 2023 06:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Dec 2023 06:14 PM IST
सार

सीवन थाना क्षेत्र में एक गांव के सरकारी स्कूल में छात्राओं ने प्रदर्शन कर यह आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल पिछले लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। इसको लेकर दो से तीन दिन पहले भी डायल 112 को बुलाया था। इस मामले में छात्राओं ने प्रदर्शन कर पुलिस पर उनकी कोई सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Girl students molestation case, Kaithal police arrested accused principal, department had formed SIT
कैथल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के एक गांव में सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप मामले में सीवन पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल रवि को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात ही एक 17 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। बता दें कि इस मामले में अलग से टीम का गठन किया है। इसमें गुहला के डीएसपी कुलदीप के नेतृत्व में यह टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सीवन थाना क्षेत्र में एक गांव के सरकारी स्कूल में छात्राओं ने प्रदर्शन कर यह आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल पिछले लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। इसको लेकर दो से तीन दिन पहले भी डायल 112 को बुलाया था। इस मामले में छात्राओं ने प्रदर्शन कर पुलिस पर उनकी कोई सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने भी हस्तक्षेप किया और आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी करने को लेकर पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए थे। अब पुलिस ने महज 24 घंटे में ही आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में चार सदस्यीय टीम का गठन किया था। इस टीम ने भी पुलिस को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि टीम ने अपनी जांच पूरी करके रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। अब आगामी कार्रवाई पुलिस की तरफ से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गुहला डीएसपी कुलदीप ने बताया कि इस मामले में आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षा विभाग की टीम की तरफ से की गई जांच की रिपोर्ट भी मिल गई है। इसे अब जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed