{"_id":"58a4a5224f1c1bcd57d840ca","slug":"girl-school-itching-problem-jhakholi-villege-students-survive-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव जाखौली के स्कूल से खत्म नहीं हो रही खुजली की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव जाखौली के स्कूल से खत्म नहीं हो रही खुजली की समस्या
ब्यूरो कैथल
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को फिर सामान्य अस्पताल में करवाना पड़ा दाखिल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जाखौली के राजकीय स्कूल से खुजली की बीमारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पांच दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को फिर से स्कूल के 20 बच्चों को खुजली की बीमारी ने अपना शिकार बना लिया। विद्यार्थियों की तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पहले जहां स्कूल के प्राइमरी कन्या स्कूल में यह बीमारी विद्यार्थियों में फैली हुई थी, वहीं अब मिडिल स्कूल व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों में फैल चुकी है। इस बीमारी की चपेट में स्कूल की कुछ अध्यापिकाएं व गांव के लोग भी हैं। गांव में भी खुजली फैली हुई है।
बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल में पहुंचते ही कुछ विद्यार्थियों को खुजली शुरू हो गई। बुधवार को कक्षा आठवीं से ज्योति, मेनका, माफी, प्रीति, कांता, नैंसी, काजल, स्वाती मंजू, मनजीत, कक्षा नौंवी की रेखा, कक्षा छठी की मंजू, मनीषा, प्रिंयका, नेहा, कक्षा सातवीं की सोनिया, कक्षा आठवीं की कोमल व स्वाति और कक्षा बारहवीं की ऋतु शामिल रही।
स्कूल के प्रिंसिपल रकम सिंह ने बताया कि स्कूल में बिलकुल साफ सुथरा माहौल है। जो विद्यार्थी खुजली की समस्या से पीड़ित है, उनको विशेष तौर पर आराम करने के लिए कहा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार यह खुजली की समस्या सात से आठ दिन के अंदर खत्म होती है। सुबह भी कुछ विद्यार्थियों को समस्या हुई। जिसके कारण सामान्य अस्पताल में भेजना पड़ा।
विज्ञापन
डिप्टी डीईओ शमशेर सिरोही ने बताया कि स्कूल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया हुआ है। स्कूल के आस-पास व स्कूल के कमरों का पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। गांव के कुछ लोगों को भी खुजली संबंधी समस्या होने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने स्कूल मुखिया को आदेश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों खुजली की समस्या है, वे घर पर आराम करें।