फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Girl asked ATM pin and shoped online worth 20 thousand

बैंक अधिकारी बनकर युवती ने पूछा एटीएम कोड, कर डाली हजारों रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग कर

Tue, 02 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Tue, 02 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

फोन पर बैंक अधिकारी बनकर एटीएम का कोड पूछकर एक व्यक्ति के खाते से हजारों रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग कर डाली। पीड़ित ने मामले में पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सेरधा निवासी संजय ने बताया कि 17 नंवबर 2015 को करीब साढ़े पांच बजे उसके फोन पर एक युवती का फोन आया।

जिसने उसको बैंक अधिकारी बताया ओर बैंक के एटीएम को वैरिफिकेशन करने के लिए कहा गया। उसकी बातों में आकर उसने बैंक का एटीएम नंबर व कोड बता दिया। कुछ दिन बाद उसने देखा कि उसके खाते से 19 हजार 900 रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग की गई है। उसने बताया कि युवती ने धोखे से बैंक अधिकारी बनकर हजारों रुपये हड़पे है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई बकसा राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकार से कुछ दिन पूर्व निजी अस्पताल में कार्यरत गुलाब सिंह के खाते से भी एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कोड पूछकर उसके खाते से 21 हजार रुपये निकलवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed