फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   girakar uthana padata hai, apane sammaan ke lie jhagadana padata hai...

‘गिरकर उठना पड़ता है, अपने सम्मान के लिए झगड़ना पड़ता है...’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
girakar uthana padata hai, apane sammaan ke lie jhagadana padata hai...
08-कैथल। भार्ई उदय सिंह किला में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्यातिथि रहे विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद ? - फोटो : Kaithal
कैथल। अग्रवाल युवा सभा की तरफ से बृहस्पतिवार रात्रि भाई उदय सिंह किला परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने मौजूदा हालात पर तंज कसा। कवि सम्मेलन में सुरेंद्र सिंगला ने कहा, ‘प्यासे के लिए गंगधार है अग्रवाल, समाज के लिए संस्कार है अग्रवाल, कोई दुश्मन समझाने से समझ जाए तो ठीक, वरना उसकी गर्दन के लिए तलवार है अग्रवाल।’ अशोक बत्रा ने कहा, ‘भ्रष्ट हूं इतना कि मेरा एक भी सानी नहीं है, डूब मरना चाहता हूं, क्या करूं पानी नहीं है।’
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिंदुस्तान के सितारे बुलंदियों पर है। अग्रवाल समाज ने हमेशा से ही समाज को जोड़ने का काम किया है। हम सभी भगवान राम के वंशज हैं और मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलते हुए हमें अनुकरणीय ढंग से देश और समाज को आगे बढ़ाना है। जब भी देश और समाज को जरूरत पड़ी तो अग्रवाल समाज ने हमेशा ही जनहित के लिए आगे आकर काम किया है। महाराणा प्रताप और भामा शाह की मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब देश और धर्म की रक्षा के लिए धन की जरूरत थी, तब भामा शाह ने महाराणा प्रताप के लिए अपनी तिजोरी खोल दी और युद्ध में उनका साथ दिया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में कवियों की प्रस्तुति से देर रात तक हंसी के फव्वारे छूटते रहे। अर्जुन सिसोदिया ने सुनाया कि ‘हत्यारों को डर आहें व अंासू सिसकियां दे दो, जहां पर कहर बरपाया वहीं पर फांसियां दे दो, इन्हें फांसी चढ़ाने में तुम्हारे हाथ गर कांपें, तो इस आवास के हाथों में इनकी रासियां दे दो।’ चंडीगढ़ से आए यश कंसल ने सुनाया- ‘इस जीवन में कदम कदम पर गिर कर उठना पड़ता है, मान अपने सम्मान अपने के लिए झगड़ना पड़ता है, अन्याय सहने वाला बलवान नहीं हो जाता है, अधिकारों को त्यागने वाला कायर ही कहलाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक महेंद्र गोयल, डॉ. मुकेश अग्रवाल राजीव जैन, सुरेश गर्ग नौच, जगदीश मित्तल, अशोक गोयल, प्रवीण जिंदल, कपिल गोयल, विनोद गर्ग, धर्मवीर केमिस्ट, प्रवीण चौधरी, मनोज बंसल, मनोज अग्रवाल, जगदीश मित्तल, मनोज बंसल व मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed