{"_id":"584313914f1c1be665de8b0e","slug":"geeta-jayanti-cultural-programm-schools-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता जयंती के उपलक्ष्य में हुए जिले भर में कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता जयंती के उपलक्ष्य में हुए जिले भर में कार्यक्रम
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बच्चों ने निकाली भव्य जागरुकता रैलियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता जयंती महोत्सव के खंड स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रमों के अंतिम दिन सभी खंडों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई। इन शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण केे जीवन सार तथा गीता सार का संदेश लोगों को दिया गया तथा हजारों स्कूली बच्चों ने हाथों में प्ले कार्ड थामकर गीता के अमर संदेश को शहरों के कोने-कोने तक लोगों तक पहुंचाया।
कैथल में कई स्कूलों के बच्चों ने भव्य शोभा यात्रा निकाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही तथा खंड शिक्षा अधिकारी श्री साहब सिंह ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा के माध्यम से बच्चों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, पर्यावरण सुरक्षा तथा गीता के सार संबंधित महत्वपूर्ण संदेश लोगों को दिया। इस अवसर पर धर्मवीर सैनी, रमेश चहल, जितेंद्र पूरी, विजय चावला, मनोहर लाल, राजेंद्र शर्मा, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। कैथल खंड में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, ओएसडीएवी द्वितीय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वर्ग में ओएसडीएवी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय तथा आरोही मॉडल स्कूल ग्योंग तृतीय स्थान पर रहा।
रागिनी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 समूह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौच प्रथम, पाड़ला द्वितीय तथा नौच के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के 9 से 12 समूह में ग्योंग आरोही मॉडल स्कूल प्रथम, क्योडक़ राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्विती%