फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fugitive accused caught in case of assault on wife

Kaithal News: पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में भगोड़ा आरोपी काबू

Thu, 06 Mar 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fugitive accused caught in case of assault on wife

विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ों स्टाफ ने बुधवार को सांघन गांव निवासी भगौड़ा आरोपी काबू किया है।

इस मामले में भगौड़ा पकड़ों स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने वर्ष 2022 में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में उद्घोषित अपराधी सांघन गांव निवासी आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर 26 जून 2022 को शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चोट मारने का आरोप है। सदर थाने में यह केस दर्ज कराया गया था। आरोपी इंद्रपाल को पुलिस की ओर से उक्त मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था। इस पर आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 14 फरवरी 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed