{"_id":"6ad3bfe2671c40d3f3060ae0","slug":"from-music-to-rangoli-students-will-showcase-their-talent-across-39-disciplines-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156728-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: संगीत से रंगोली तक, 39 विधाओं में दिखेगा विद्यार्थियों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: संगीत से रंगोली तक, 39 विधाओं में दिखेगा विद्यार्थियों का हुनर
विज्ञापन
महोत्सव के लिए रवाना होते हुए युवा। विज्ञप्ति
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय का 80 विद्यार्थियों और प्राध्यापकों का दल 49वें क्षेत्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना हुआ। यह दल उत्साह के साथ महोत्सव में भाग लेने गया है। विद्यार्थी संगीत, नृत्य, थिएटर, ललित कला और साहित्य की 39 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
महाविद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान अश्विनी शोरवाला ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महाविद्यालय की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। शोरवाला ने विद्यार्थियों से उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने की अपील की। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने दल को रवाना करते हुए कहा कि युवा महोत्सव रचनात्मकता का महत्वपूर्ण मंच है। यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, टीम भावना और सांस्कृतिक अभिरुचियों को बढ़ावा देता है। उन्होंने प्रतिभागियों को संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
-- -- -
महोत्सव की विधाएं और प्रतियोगिताएं
सांस्कृतिक विधाओं के संयोजक डॉ. बिजेंद्र कुमार ने बताया कि महोत्सव कुरुक्षेत्र में हो रहा है। इसका आयोजन सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय, लोहार माजरा में किया जा रहा है। आरकेएसडी महाविद्यालय के विद्यार्थी पांच वर्गों की 39 विधाओं में हिस्सा लेंगे। महोत्सव के पहले दिन पांच मंचों पर 17 विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कोरियोग्राफी, लूर नृत्य, रिचुअल, संस्कृत नाटक, माइम, हरियाणवी पॉप, एकल नृत्य और लोकगीत शामिल हैं। संस्कृत भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली और समूहगान भी प्रस्तुत किए जाएंगे।