फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fraud of 10 lakhs in the name of sending abroad

विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 10 lakhs in the name of sending abroad
गांव धौंस में एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों ने 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव धौंस निवासी शराब सिंह ने बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उसके तीन लड़के है। सबसे छोटा बेटा संदीप 12वीं तक पढ़ा है। वह संदीप को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने कुरुक्षेत्र जिले के गांव बुखरी निवासी अमरजीत, सचिन, सुमित, राधेश्याम से संपर्क किया गया। अमरजीत सिंह ने कहा कि वह उसके बेटे को जापान में भेजकर वहां पर काम दिलवा सकता है। इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जमीन बेच कर अमरजीत के लड़के सचिन के बैंक खाते में जुलाई 2019 को 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अमरजीत व उसके दामाद अनमोल ने संदीप को कैथल बुलाया। अगस्त 2019 को संदीप को दिल्ली से कोलकाता भेज दिया। इसके बाद वहां से थाईलैंड भिजवाया। थाईलैंड से इंडोनेशिया भेजा गया तो वहां पर आरोपियों ने उसके लड़के को बंधक बना लिया और उसके साथ अत्याचार करने लगे। इसके बाद उसके बेटे ने फोन पर सूचना दी कि आरोपी उसे पैसों के लिए परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एजेंट को 5 लाख रुपये देने की बात कही। इसके बाद आरोपी 2.5 लाख रुपये उसके गांव में आकर ले गए। आरोपी गांव के साहिल से भी 2.5 लाख रुपये ले गए। इसके बाद संदीप को सिंतबर 2019 को वापस इंडोनेशिया से थाईलैंड होते हुए कोलकाता भेज दिया गया। जब उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो वे पैसे देने से मना कर गए। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमरजीत, सचिन, सुमित व अनमोल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed