फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   fraud, 10 tens lacs, Kathail, three accussed arrested

विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार

Thu, 04 Jun 2015 11:59 PM IST
fraud, 10 tens lacs, Kathail, three accussed arrested
fraud, 10 tens lacs, Kathail, three accussed arrested Updated Thu, 04 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में सेटल करवाने के नाम पर 10 लाख रुपये हड़पने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को नौ जून तक पांच दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया हैै।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि बलकार सिंह वासी सांघन विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी मुलाकात कैथल व मुनक वासी ट्रेवल एजेंट से हुई। वर्क परमिट के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 1 अगस्त 2014 को 10 लाख रुपये दिए। लेकिन काफी समय तक न तो उसे विदेश भेजा गया, नाही पैसे व कागजात लौटाए। मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, सीआईए वन के एएसआई बक्शा सिंह ने जांच के बाद आरोपी विनोद व टोनी निवासी शिवनगर चंदाना गेट कैथल व साबी वासी मुनक जिला संगरूर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कबूला कि उनके साथी पवन ढुल वासी बड़सीकरी को 4 लाख रुपये, नरेंद्र अहलावत दिल्ली को 2 लाख रुपये व अन्य साथियों से वे नकदी बरामद करवा सकते है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें पूछताछ के लिए पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed