फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four people cheated lakhs of rupees

चार लोगों से लाखों रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Four people cheated lakhs of rupees
चार अलग-अलग स्थानों पर ठगों ने चार लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने चारों मामलों में केस दर्ज कर दो मामलों में पांच लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

पहले मामले में राजिंद्र सेठ कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आरकेएसडी स्कूूल के समीप मोबाइल की दुकान है। आरोपी सीवन गेट निवासी राहुल के साथ उसकी काफी समय से जान पहचान है। आरोपी ने 28 मार्च को दिल्ली से सस्ते मोबाइल लाकर महंगे दाम में बेचने का झांसा देते हुए 12 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी उससे नहीं मिला और न ही मोबाइल दिए। जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि इस मामले पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में सिटी थाना में दी शिकायत में गांव कोटड़ा निवासी दयानंद ने बताया कि गांव के सोमनाथ, उसकी पत्नी कविता व ऋषि नगर कैथल निवासी संजय, उसकी पत्नी अंजू ने उसके लड़के को पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठग लिए। 25 अक्तूबर को उसके लड़केअनिल कुमार, उसके भाई ओमप्रकाश व पड़ोसी सुंदर ने जवाहर पार्क कैथल में आरोपी संजय व उसकी पत्नी अंजू को सात लाख रुपये दिए। अंजू ने कहा कि उसकी सरकार में अच्छी पहचान है। एक सप्ताह बाद उसने आरोपी सोमनाथ और उसकी पत्नी कविता को भी दो लाख रुपये उसके घर पर दिए। 11 दिसंबर 2021 को पुलिस भर्ती की लिस्ट आई। उस लिस्ट में उसके लड़के अनिल कुमार का नाम नहीं आया। नाम न आने के बाद आरोपियों से मिले। लेकिन आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव हाबड़ी निवासी जितेंद्र ने बताया कि पूंडरी के एक बैंक में उसका खाता है। उसके बैंक खाते से तीन बार में 71236 रुपये निकाल लिए। 21 अक्तूबर 2021 को यह घटना हुई। उसे इसकी तब जानकारी मिली, जब वह रुपयों की जरूरत होने पर बैंक से पैसे निकलवाने गया। पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है। चौथे मामले में गांव काकौत निवासी आकाश ने बताया कि जस्ट मनी एप में उसका अकाउंट है। उसके पास 31 मार्च को अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को कस्टमर केयर एजेंट बताकर ओटीपी ले लिया। जिसके बाद अकाउंट से अमेजन गिफ्ट कार्ड बनाकर अमेजन पर उनका प्रयोग किया गया। उसके साथ 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। तितरम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच एएसआई सुखबीर को सौंप दी है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को पकड़ा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed